Search

 
 
 

यूसिल जोनल रेस्क्यू प्रतियोगिता का समापन, जादूगोड़ा ए टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में जादूगोड़ा ए टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सूरदा माइंस टीम उपविजेता रही. डायरेक्टर माइंस सेफ्टी  आरआर मिश्रा (चाईबासा) ने ओवरऑल चैंपियन व उपविजेता टीम को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
 

Jadugora : भारत सरकार का संस्थान यूसील की भाटिन यूरेनियम खान में जोनल रेस्क्यू प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया. समापन समारोह नरवा पहाड़ मैनेजमेंट सेंटर में हुआ. प्रतियोगिता में जादूगोड़ा ए टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सूरदा माइंस टीम उपविजेता रही. डायरेक्टर माइंस सेफ्टी  आरआर मिश्रा (चाईबासा) ने ओवरऑल चैंपियन व उपविजेता टीम को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया.


 प्रतियोगिता में यूसिल की पांच व एचसीएल की दो टीमों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर अगले साल सेवानिवृत हो रहे मानस घोष को डायरेक्टर आफ माइनस सेफ्टी आरआर मिश्रा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि यूसिल की रेस्क्यू विजेता टीम को और सशक्त होने की जरूरत है. विजेता टीम एक दिसंबर को नागपुर में आयोजित ऑल इंडिया रेस्क्यू प्रतियोगिता में भाग लेगी.

 

मौके पर डिप्टी डायरेक्टर माइंस सेफ्टी आर सुधीर, डीजीएमएस के शेख मुद्दीन, हनुमंत राव, मलय कुमार जेन व सानियप्पा एचसीएल के कार्यकारी निदेशक   एसके सेठी, तुरामडीह ग्रुप ऑफ माइंस के जीएम चंचल मन्ना, जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के जीएम मनोरंजन महाली, आईएसओ हेड केके राव सहित यूसिल व एचसीएल के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही