Search

 
 
 

उद्धव सेना के मुखपत्र सामना का आरोप, भाजपा का महाराष्ट्र के तीन टुकड़े करने का मंसूबा

 
Mumbai : भाजपा महाराष्ट्र के तीन टुकड़े करना चाहती है. शिवसेना ने यह आरोप लगाया है. उद्धव सेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से भाजपा पर हल्ला बोला है. सामना ने लिखा है कि महाराष्ट्र के तीन टुकड़े कर तीन अलग-अलग राज्यों के निर्माण का विचार दिल्ली(मोदी सरकार) के मन में है और उसे जल्द अमल में लाया जायेगा. सामना के इस लेख पर अब तक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है और न ही उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ कहा है. ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि महाराष्ट्र को तोड़ने की योजना को कहीं उन दोनों का मूक समर्थन तो नहीं है? इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-10-july-shinde-met-pm-promised-development-ed-summons-15-including-pankaj-mishra-supriyo-bifare-on-the-center-war-on-coal-the-attacker-wanted-to-kill-him-not-shinzo-abe-be/">सुबह

की न्यूज डायरी।।10 जुलाई।। पीएम से मिले शिंदे, विकास का वादा।। पंकज मिश्रा समेत 15 को ईडी का समन।। केंद्र पर बिफरे सुप्रियो, कोयला को लेकर वार।। शिंजो आबे को नहीं, इसको मारना चाहता था हमलावर।। रहें सतर्क, कोरोना से रांची में बुजुर्ग की मौत।। श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम को क्यों घेरा।। समेत कई खबरें और वीडियो।।

तो मुंबई हाथ से जायेगी

मुखपत्र सामना ने लिखा कि शिंदे ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका अभिनंदन किया और अब मुख्यमंत्री शिंदे उनसे मिलने दिल्ली गये हैं. उसे अब उद्धव सेना की याद आ रही है कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के लिए मराठी भाषियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा था. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हल्ला बोलते हुए मुखपत्र ने लिखा कि बीजेपी की हां में हां मिलाई तो मुंबई हाथ से जायेगी. महाराष्ट्र के तीन टुकड़े करने के मंसूबे को भी भाजपा अंजाम तक पहुंचायेगी. तब शिंदे गुट क्या कर सकता है.

ठाणे में मनपा के 65 पूर्व नगरसेवकों का एकनाथ शिंदे को समर्थन

खबरों के अनुसार शिवसेना के गढ़ ठाणे में मनपा के 65 पूर्व नगरसेवकों का एकनाथ शिंदे को समर्थन देने के बाद अब शहर की शिवसेना शाखा पर कब्जे को लेकर जोरदार चर्चा चल रही है. हालांकि इससे पहले ही जिला प्रमुख नरेश म्हस्के और महिला आघाडी प्रमुख मीनाक्षी शिंदे खुले तौर पर शिंदे के समर्थन में आ गये थे. इसके बादशिवसेना ने दोनों को पदों से हटा दिया था

ठाणे में शिवसेना की 110 शाखाएं, किसका कब्जा

पूछा जा रहा है कि आखिर शिवसेना की शाखाओं पर किसका कब्जा है? पूर्व नगरसेवकों और जिला प्रमुख का शिंदे के साथ जाने पर शिंदे समर्थकों का कहना है कि वही असली शिवसैनिक हैं, इसलिए सभी शिवसेना शाखाएं उनकी हैं. जान लें कि ठाणे में शिवसेना की लगभग 110 शाखाएं हैं और करीब 160 शाखा प्रमुख हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही