Search

 
 
 

उद्धव ठाकरे ने कहा,  चुनावी बॉन्ड योजना ने भाजपा की लूट को बेनकाब कर दिया

 
Mumbai : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनावी बॉन्ड योजना से जुड़े खुलासों ने भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब कर दिया है, जो अक्सर कांग्रेस पर देश को लूटने का आरोप लगाती है. श्री ठाकरे ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में बोल रहे थे. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को चुनावी बॉन्ड में 8,000 करोड़ रुपये मिले.  अगर इसकी कांग्रेस को मिली धनराशि से तुलना की जाये तो यह साफ हो जायेगा कि लूट कौन कर रहा है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या आप इस देश की कमान लुटेरों के हाथों में देंगे?

उद्धव ने  पूछा,   क्या आप इस देश की कमान लुटेरों के हाथों में देंगे? भाजपा आपको विकसित भारत के सपने दिखाकर देश को लूटने के लिए एक बार फिर पांच साल का कार्यकाल चाहती है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने आरोप लगाया कि जैसे कि उनकी पार्टी के नेताओं पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है. उद्यमियों को भाजपा को बड़ा चंदा देने के लिए धमकाया गया है. उन्होंने दावा किया कि शीर्ष कंपनियों को देश के विभिन्न हिस्सों में ठेके मिले और उन्हें चुनावी बॉन्ड के रूप में भाजपा को दान देने के लिए विवश किया गया.

उच्चतम न्यायालय ने  चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया था

उच्चतम न्यायालय ने 15 फरवरी को दिये एक ऐतिहासिक फैसले में केंद्र की चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया था. उच्चतम न्यायालय ने अधूरी जानकारी देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को फटकार लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि बैंक को प्रत्येक चुनावी बॉन्ड के लिए विशिष्ट संख्या प्रदान करनी होगी, जो खरीदार और प्राप्तकर्ता राजनीतिक दल के बीच राजनीतिक संबंध का खुलासा करेगी.

महाराष्ट्र में आ रही परियोजनाओं को गुजरात ले जाया जा रहा है

ठाकरे ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को इसलिए गिराया गया क्योंकि उनके सत्ता में रहते हुए भाजपा महाराष्ट्र को लूट नहीं सकती थी. उन्होंने आरोप लगाया, मैं गुजरात के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस राज्य को देश के बाकी हिस्सों के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं. महाराष्ट्र में आ रही परियोजनाओं को गुजरात ले जाया जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि एक गद्दार ही गद्दारों की मदद करेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही