Search

 
 
 

उद्धव ठाकरे का आरोप, भाजपा शिवसेना को खत्म करने की योजना बना रही है, मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती दी

 
Mumbai : भाजपा मेरी पार्टी को खत्म करने की योजना बना रही है. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे महाराष्ट्र में  मध्यावधि चुनाव कराकर दिखायें. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे द्वारा सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीत लिये जाने के बाद. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला. उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा शिवसेना को खत्म करना चाहती है. साथ ही उद्धव ठाकरे ने भाजपा को मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती भी दी. इसे भी पढ़ें-शिकागो">https://lagatar.in/chicago-firing-during-independence-celebration-6-killed-59-injured-one-youth-arrested/">शिकागो

: आजादी के जश्न के दौरान फायरिंग, 6 लोगों की मौत, 59 घायल, एक युवक को किया गया गिरफ्तार

उद्धव ठाकरे ने विधानसभा को मनमाने ढंग से चलाने को संविधान का अपमान करार दिया.

शिवसेना भवन में आयोजित शिवसेना के जिला अध्यक्षों की बैठक में उद्धव ठाकरे ने विधानसभा को मनमाने ढंग से चलाने को संविधान का अपमान करार दिया. जान लें कि एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाज एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों और भाजपा के समर्थन से सीएम बन गये. हैं. एजेंसी के अनुसार ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा, अगर वे लड़ाई लड़ना चाहते हैं, तो साथ रहें. उन्होंने कहा, बीजेपी हमें खत्म करने का प्रयास कर रही है. अगर हम गलत हैं, तो लोग हमें घर भेज देंगे. अगर वे (बीजेपी, एकनाथ गुट) गलत हैं, तो लोग उन्हें घर का रास्ता दिखा देंगे इसे भी पढ़ें-सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-05-july-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।05 July।।शुभम संदेश के साथ व्यवसायियों के सपने।।गुरुजी,जनप्रतिनिधियों से मिलीं द्रौपदी।।289 इंस्पेक्टरों को प्रोन्नति।।रांची के 6 CO पर गिरेगी गाज।।ममता का बीजेपी पर निशाना।।समेत कई खबरें और वीडियो।। एक कदम आगे बढ़ते हुए उद्धव ठाकरे ने विशेषज्ञों से भी अपने विचार व्यक्त करने को कहा कि क्या राज्य में संविधान के मानदंडों का पालन हो रहा है या नहीं? उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा है कि कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ दी, लेकिन शिवसेना खत्म नहीं होगी. उन्होंने दावा कि महाराष्ट्र में गुजरात के साथ ही मध्यावधि चुनाव होंगे. आदित्य ने कहा, यह सबूत है कि व्हिप का उल्लंघन किया गया. इसलिए हमने बागी विधायकों पर कार्रवाई की.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही