Search

उफ्फ गर्मी..अप्रैल में ही 40 के पार जायेगा पारा! टूट सकता है 7 साल का रिकॉर्ड

• राजधानी रांची समेत गिरिडीह और उत्तर पश्चिम में हिट वेव को लेकर अलर्ट • अप्रैल में मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के कोई आसार नहीं Shruti Singh Ranchi :  राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में अभी से गर्मी सताने लगी है. लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अप्रैल में ही राज्य गर्मी से झुलसेगा. झारखंड का तापमान 40 के पार पहुंच सकता है. जिससे पिछले 7 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में रांची का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. राजधानी रांची, गिरिडीह और उत्तर पश्चिम में हिट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.  पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. रांची मौसम केंद्र से मिले डेटा के अनुसार, साल 2017 में रांची का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस था. (पढ़ें, 11">https://lagatar.in/bjps-secretariat-siege-on-april-11-dig-dc-and-ssp-reviewed/">11

अप्रैल काे भाजपा का सचिवालय घेराव, DIG, DC और SSP ने लिया जायजा)

फरवरी में ही लोगों को लगने लगी थी अप्रैल वाली गर्मी 

रांची का मौसम आये दिन करवट लेता रहता है. फरवरी में जहां लोगों को हल्की ठंड का एहसास होता था. लेकिन इस बार लोगों को फरवरी माह में ही गर्मी का एहसास होने लगा था. लोग तपती धूप से परेशान होने लगे थे. बिना पंखा के नहीं रह पा रहे थे. हालांकि मार्च में फिर राजधानी का मौसम बदला. इस दौरान आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश भी हुई थी. लेकिन अप्रैल का महीना आते ही फिर से गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया. आलम ऐसा आया कि 9 अप्रैल को तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/violent-clashes-between-two-communities-have-occurred-4-times-in-last-9-days-in-jharkhand/">झारखंड

में बीते 9 दिनों में 4 बार हुई दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प

पिछले सात साल का रिकॉर्ड

साल
अधिकतम तापमान (°c)
2017
40.8
2018
39.5
2019
40.7
2020
37.8
2021
39.5
2022
40.6
2023
39.8 (9 अप्रैल)
इसे भी पढ़ें : चतरा:">https://lagatar.in/chatra-cca-on-two-militants-and-two-criminals/">चतरा:

दो उग्रवादी व दो अपराधियों पर लगा CCA
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp