Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DSPMU में यूजी-पीजी की फाइनल सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा दो जुलाई से

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय- DSPMU में यूजी पीजी के एंड यानि फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं दो जुलाई से होंगी. विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि पूर्व में 17 जून से होने वाली एंड सेम की परीक्षाएं 2 जुलाई से ऑनलाइन मोड में लेने का फैसला लिया गया है. परीक्षाएं 4 शिफ्ट में ली जाएंगी. इसके लिए समय निर्धारित की गई है. पहली शिफ्ट में सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 9:00 से 11:00 तक तीसरी शिफ्ट, दोपहर 12:00 बजे से 2 बजे तक और चौथी शिफ्ट दोपहर 1:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक ली जाएंगी. परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ बनाकर विभाग के मेल आईडी में भेजना होगा. परीक्षा से संबंधित जानकारी सभी विभागो को दे दी गई है. छात्र विशेष विभाग से संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है.

इसे भी पढ़ें - 24">https://lagatar.in/hearing-on-eds-application-on-june-24-may-increase-the-difficulties-of-engineer-ram-vinod-sinha-accused-of-corruption/93716/">24

जून को ED के आवेदन पर सुनवाई, बढ़ सकती हैं भ्रष्टाचार के आरोपी इंजीनियर राम विनोद सिन्हा की मुश्किलें

थ्योरी पेपर समाप्त होने के बाद ली जाएगी प्रैक्टिकल परीक्षा

कॉलेज प्रबंधन ने ऑनलाइन मोड में परीक्षा लेने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. विभाग के निर्देशानुसार एंड सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं तभी ली जाएंगी, जब थ्योरी पेपर की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी. प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित जानकारी विभाग द्वारा दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें - बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandi-wrote-a-letter-to-the-dgp-said-your-police-is-taking-discriminatory-action/93686/">बाबूलाल

मरांडी ने DGP को लिखा पत्र, कहा- भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही आपकी पुलिस

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही