Search

कोल्हान विवि में यूजी सेमिस्टर-6 का परिणाम जारी, 90 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर-6 आर्टस्, साइंस और कॉमर्स विद्यार्थियों का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया. विद्यार्थी अपना परिणाम विवि के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. लगभग 85-90 प्रतिशत विद्यार्थी इस बार सफल हुए हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार बेहतर परिणाम हुआ है. लगभग सभी विद्यार्थी पास हुए हैं. वैसे विद्यार्थी जो परीक्षा में अनुपस्थित थे अथवा किसी कारणवश एक से दो पेपर की परीक्षा नहीं लिख पाए वे फेल हुए हैं. विवि ने कोविड को देखते हुए ग्रेस मार्क्स भी दिया है. वैसे विद्यार्थी जो पांच अथवा उससे कम अंक से फेल हो रहे थे, उन्हें अतिरिक्त अंक देकर पास कर दिया गया है. विद्यार्थी अपना परिणाम विवि के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. मालूम हो कि कोल्हान विवि के यूजी सेमेस्टर-6 की परीक्षा पिछले माह ही संपन्न हुई थी. एक माह के अंतराल में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया. करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था. जहां दुर्गा पूजा, दीपावाली के अवकाश में भी उत्तरपुस्तिका की जांच हुई.

20 नवंबर तक वोकेशनल कोर्स का जारी होगा परिणाम

कोल्हान विवि के परीक्षा विभाग 20 नंवबर तक वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित करने की तैयारी में जुटा है. लगभग उत्तरपुस्तिका की जांच हो चुकी है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि वोकेशनल कोर्स को छोड़ कर बाकी सभी विषय के विद्यार्थियों का परिणाम जारी कर दिया गया है. वोकेशनल कोर्स के पेपर की जांच जारी है. कुछ पेपर शेष है, जिसको एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. अवकाश में भी शिक्षकों ने उत्तरपुस्तिका की जांच की है. उन्होंने समय पर उत्तरपुस्तिका की जांच कर देने वाले सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//