Search

युगांडा : कांगो सीमा के पास स्कूल पर विद्रोहियों के हमले में 38 छात्र समेत 41 की मौत

Kampala : युगांडा-कांगो सीमा के पास मपोंडवे में एक स्कूल पर विद्रोहियों के हमले में कम से कम 41 लोगों की मौत हो जाने की खबर है. मपोंडवे के महापौर ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्कूल के पास से 38 छात्रों सहित कुल 41 शव बरामद किये गये हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

         नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मपोंडवे के लुबिरिहा सेकेंडरी स्कूल पर शुक्रवार को हमला हुआ

पुलिस के अनुसार अशांत पूर्वी कांगों में स्थित अपने ठिकानों से कई वर्षों से हमला कर रहे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस के विद्रोहियों ने सीमावर्ती कस्बे मपोंडवे के लुबिरिहा सेकेंडरी स्कूल पर शुक्रवार को हमला कर दिया. महापौर सेलेवेस्ट मापोज ने कहा कि विद्रोहियों के हमले में मारे गये लोगों में 38 छात्र, एक गार्ड और दो स्थानीय लोग शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें स्कूल के बाहर गोली मार दी गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//