Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूजीसी ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप डिजाइन किया अपनी वेबसाइट

Ranchi/ New Delhi : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मंगलवार को नये सिरे से डिजाइन अपनी वेबसाइट शुरू की. यूजीसी के अध्यक्ष प्रो एम जगदीश कुमार ने कहा कि यूजीसी की वेबसाइट को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की जरूरत के अनुरूप नये सिरे से डिजाइन किया गया है. इसमें छात्रों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों सहित अन्य खंडों के तहत सभी प्रकार की जानकारियां आसानी से देखी जा सकेंगी. इसमें डिजिटल माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़ी जानकारियां और योजनाओं को छात्र और अभिभावक आसानी से समझ सकेंगे. नयी वेबसाइट को विश्वविद्यालयों, कालेजों, प्रोफेसर और छात्रों की सुविधा के हिसाब से तैयार किया गया है, ताकि वे सभी अपनी जरूरत के आधार पर जानकारियां प्राप्त कर सकें. इसमें विभिन्न कोर्स, डिजिटल लर्निंग आउटकम और परिणाम से संबंधित जानकारियां भी मिलेंगी. इसके अलावा गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालय और कॉलेजों में बदलाव, कौशल विकास, इंटर्नशिप, स्टार्टअप, स्कॉलरशिप, विनियमन, दिशा-निर्देश, प्लेसमेंट, विदेशी विश्वविद्यालय आदि की अलग-अलग जानकारियां मिल सकेंगी. उन्होंने बताया कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए इस वर्ष जुलाई में तीन वर्ष हो जायेंगे और इसीलिए आयोग की वेबसाइट को नये सिरे से डिजाइन किया गया है. ताकि इसे अधिक सूचनात्मक और विविधतापूर्ण बनाया जा सके. इसे भी पढ़ें – ट्रैफिक">https://lagatar.in/due-to-traffic-block-two-trains-will-run-on-diverted-route/">ट्रैफिक

ब्लॉक के चलते दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही