Search

 
 
 

UGC-NET 2026 : 4 नवंबर तक आवेदन में सुधार का मौका

Ranchi News : अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र की जांच कर लें और जरूरत के अनुसार सुधार कर लें. अंतिम तिथि के बाद संशोधन का मौका नहीं मिलेगा. आवेदन में सुधार के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी एनटीए के आधिकारिक सहायता माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा जारी सूचना में दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है.
 
यूजीसी नेट

Ranchi News :  अगर आपने भी UGC-NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन किया है और उसमें गलती हो गई है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने करेक्शन विंडो खोल दी है. उम्मीदवार 4 नवंबर की रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं. जारी सूचना के अनुसार, सभी जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है. अभ्यर्थी सिर्फ अपन और माता-पिता के नाम में संशोधन कर सकते हैं.  

 

इन जानकारियों में कर सकेंगे सुधार

  • - अभ्यर्थी का नाम
  • - पिता का नाम
  • - माता का नाम

 

इनमें बदलाव की अनुमति नहीं

  • - मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
  • - परमानेंट और कॉरेसपॉन्डेंड एड्रेस
  • - पहले अपलोड की गई फोटो और हस्ताक्षर

 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र की जांच कर लें और जरूरत के अनुसार सुधार कर लें. अंतिम तिथि के बाद संशोधन का मौका नहीं मिलेगा. आवेदन में सुधार के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी एनटीए के आधिकारिक सहायता माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा जारी सूचना में दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही