Search

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी किया गया

Ranchi : यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि इसका सर्टिफिकेट अभी जारी नहीं किया गया है. यूजीसी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख सकते है. एनटीए ने रिजल्ट की घोषणा गुरुवार देर रात कर दी. रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों का अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का होना अनिवार्य है. ugcnet.nta.ac.in में जाकर छात्र स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं. नेट की परीक्षा दिसंबर 2023 में ली गयी थी. यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार होती है. पहली जून सेशन में और दूसरी दिसंबर सेशन में. wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp