Search

 
 
 

यूजीसी नेट : इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा रद्द, दोबारा होंगी, राहुल गांधी के निशाने पर मोदी सरकार, NTA

National News : यूजीसी नेट जून 2026 के तीन विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द होने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा, NTA की गलती की सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है.
 
राहुल गांधी

 National News : यूजीसी-नेट जून 2026 के तीन विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द होने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा, NTA की गलती की सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है.
 

 

 
जान लें कि NTA ने प्रश्नपत्रों में भारी खामियों और पिछले साल के प्रश्नों के दोहराव को लेकर  इसी साल 9 और 10 सितंबरको तीन विषयों की परीक्षा फिर से कराने का नोटिस जारी किया है.
 

नेशनल खबरोे के लिए यहां क्लिक करें

 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर तंज कसा, मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने क्या किया है. 22 से 30 जून के बीच हुई परीक्षाएं दो महीने बाद गलत पेपर सेट करने और पुराने सवाल दोहराने के कारण रद्द कर दी गयी.

 

राहुल गांधी ने कहा, वे कोटा, देहरादून और प्रयागराज में कही अपनी बात  दोहरा रहे हैं कि यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि एक एक्सट्रैक्शन मशीन'(शोषण का तंत्र) बन चुकी है.यह छात्रों से पैसे, साल, मानसिक शांति और आत्मविश्वास छीनती है. बदले में नौकरी तक नहीं देती.

 

राहुल गांधी ने NTA और सरकार की जवाबदेही पर यक्ष प्रश्न खड़ा करते हुए कहा,  मोदी सरकार के हर संस्था की तरह NTA भी अपनी गलती नहीं मानती.
 

कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था, आखिरी नहीं. कहा कि NTA चलानेवालों की  जवाबदेही तय की जानी चाहिए.

 

सितंबर में रिएग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों का हौसलाअफजाई करते हुए राहुल ने कहा कि गलती छात्रों की नहीं है. गलती पीएम मोदी द्वारा बनाई गयी उस सिस्टम की है,  जो परीक्षा तक नहीं करा सकता.

 

जान लें कि NTA के आधिकारिक नोटिस के अनुसार  इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में तथ्यात्मक, अनुवाद और टाइपिंग की गंभीर गलतियां पायी गयी.

 

अब अंग्रेजी की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर को प्रथम पाली  और कॉमर्स की दूसरी पाली में होगी. सोशियोलॉजी का रीएग्जाम 10 सितंबर को प्रथम पाली  में कराई जायेगी. NTA के अनुसार छात्रों से दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जायेगा

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही