Search

 
 
 

15 जनवरी को होने वाली UGC-NET की परीक्षा स्थगित, नयी तारीखों की घोषणा जल्द

 
LagatarDesk :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कल 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी-नेट (UGC-NET) परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. हालांकि 16 जनवरी की परीक्षा अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होगी. स्थगित की गयी परीक्षा का आयोजन अब होगा, एनटीए ने इसकी जानकारी नहीं दी है. हालांकि माना जा रहा है कि जल्द नई तारीखों का ऐलान करेगी. आधिकारिक वेबसाइट पर नई तारीखों के अनुसार एडमिट कार्ड भी जारी किये जायेंगे. https://twitter.com/AHindinews/status/1879021752933925115

त्यौहारों के कारण परीक्षा की गयी स्थगित 

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को कई सिफारिशें मिली थीं, जिनमें पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के मद्देनजर 15 जनवरी की परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गयी थी. छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए, एजेंसी ने यह निर्णय लिया है. हालांकि 16 जनवरी की परीक्षा पहले से तय तारीख के अनुसार ही होगी.

कल 17 विषयों की होनी थी परीक्षा

15 जनवरी को कुल 17 विषयों की परीक्षा आयोजित की जानी थी, जिनमें जनसंचार एवं पत्रकारिता, संस्कृत, नेपाली, कानून, जापानी, महिला अध्ययन, मलयालम, उर्दू, कोंकणी, अपराध विज्ञान, लोक साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, और भारतीय ज्ञान प्रणाली शामिल थे. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें… Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://x.com/lagatarIN

google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही