Search

 
 
 

UGC NET के दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित, अब 20 से 30 सितंबर तक होगा एग्जाम

 
LagatarDesk : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET फेज 2 की परीक्षा स्थगित कर दी है. पहले यह परीक्षा 12,13 और 14 अगस्त को होनी वाली थी. अब यूजीसी नेट की परीक्षा 20 से 30 सितंबर तक आयोजित की जायेगी. UGC NET फेज 2 परीक्षा 64 विषयों के लिए आयोजित की जायेंगी. यह जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करके दी है. (पढ़ें, उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-claims-everything-is-going-well-in-nda-alliance-told-nitish-pm-material/">उपेंद्र

कुशवाहा का दावा- NDA गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा, नीतीश को बताया पीएम मटेरियल)

16 सिंतबर को एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करके बताया कि परीक्षा का नया शिड्यूल और एडमिट कार्ड यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर आ जायेगा. 11 सितंबर तक वेबसाइट पर एग्जाम सेंटर की जानकारी अपलोड हो जायेगी. वहीं उम्मीदवार 16 सितंबर को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर चेक कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-will-support-nitish-kumar-without-any-condition-today-is-an-important-day-for-the-politics-of-bihar/">कांग्रेस

बिना किसी शर्त के नीतीश कुमार को देगी समर्थन, बिहार की सियायत के लिए आज का दिन अहम

3 घंटे में दो पेपर का होता है एग्जाम

यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे. पेपर-1 में 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जायेंगे. वहीं पेपर-2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गये उनके डोमेन का होगा. इसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. दोनों पेपर को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-police-uncovered-the-theft-incident-arrested-two-criminals/">बेरमो

: पुलिस ने चोरी की घटना का किया उद्भेदन, दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

दिसंबर और जून दो फेज में होती है परीक्षा

बता दें कि यूजीसी नेट की परीक्षा दो फेज में ली जाती है. पहला फेज दिसंबर 2021 और दूसरा जून 2022 में होता है. पहले फेज की परीक्षा 8, 9, 11 और 12 जुलाई को आयोजित किया गया था. एडमिट कार्ड सात जुलाई को जारी किये गये थे. वहीं फेज 2 की परीक्षा 12, 13 और 14 अगस्त को होने वाली थी. लेकिन अब यह 20 से 30 सिंतबर तक आयोजित की जायेगी. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-09-aug-cwg-conclusion-india-fourth-place-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।09अगस्त।। [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही