Search

 
 
 

यूक्रेन ने मॉस्को के दो भवनों पर ड्रोन से हमला किया, रूस ने हवाईअड्डा बंद किया

 
Moscow : यूक्रेन द्वारा मॉस्को पर बडा हमला किये जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार यूक्रेनी सेना के ड्रोन ने मास्को में दो भवनों पर मिसाइलों से हमला किया मॉस्को के मेयर के अनुसार हमला रात में किया गये, जिसमें भवनों को नुकसान पहुंचा है. मेयर सरगेई सोबयानिन ने बताया कि दोनों ऑफिस टावरों को कुछ क्षति पहुंची हुई है.  एक शख्स घायल  हुआ है.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

हमले के बाद मॉस्को का वनुकोवो हवाईअड्डा बंद कर दिया गया   

खबर है कि हमले के बाद मॉस्को का वनुकोवो हवाईअड्डा बंद कर दिया गया है. यहां से उड़ान भरने और लैंड होने वाली फ्लाइट्स रि-डायरेक्ट कर दी गयी है. एक बात और कि यूक्रेनी सीमा से लगभग 500 किमी दूर स्थित मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्र को यूक्रेन ने संघर्ष के दौरान शायद ही ड्रोन से निशाना बनाया गया हो.

अमेरिका और  नाटो सहयोगियों की मदद के बिना हमले संभव नहीं  

जानकारी के अनुसार इस माह की शुरुआत में लगातार किये गये ड्रोन हमलों के कारण शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक हवाई अड्डे पर हवाई यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया था. हालांकि रूस ने कहा था कि उसने उस रात पांच यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये थे. रूस के विदेश मंत्रालय का मानना है कि ऐसे हमले बिना अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों की मदद के यूक्रेन के लिए संभव नहीं हैं. इससे पहले शुक्रवार को रूस ने कहा था कि उसने यूक्रेन की सीमा से लगे दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में दो यूक्रेनी मिसाइलों को मार गिराया था, जिसमें तगानरोग शहर पर मलबा गिरने से कम से कम 16 लोग घायल हो गये थे

यूक्रेनी सेना ने दो रॉकेट तेल और आयुध डिपो पर टारगेट कर दागे थे

कुछ दिन पहले ही यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले माकिव्का शहर पर रात में हमला किया था. यूक्रेनी सेना ने अमेरिका द्वारा दिये गये हिमरास रॉकेट्स (HIMRAS) दागे थे.. यूक्रेनी सेना ने दो रॉकेट तेल और आयुध डिपो पर टारगेट कर दागे थे. इस कारण इलाका आग का गोला बन गया था. इस संबंध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि यूक्रेनी हमलों की वजह से समस्या बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में अफ्रीकी नेताओं से मुलाकात करने के बाद पुतिन मीडिया से यह बात कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही