Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूक्रेन वॉर : रूस ने ड्रामा थिएटर पर बम बरसाये, भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की आशंका

Advertisement
Advertisement
Kiev : रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 22वें दिन भी जंग जारी है. खबर है कि रूस ने मारियुपोल में एक ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल नेप्टयून पर हवाई बमबारी की है. बताया जा रहा है कि यहां 1000 से अधिक नागरिक शरण लिये हुए थे, जिनमें 80 फीसदी बच्चे और महिलाएं शामिल थे. सीएनएस की रिपोर्ट के अनुसार रूस द्वारा की गयी हवाई बमबारी के बाद ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल को भारी क्षति पहुंची है. हवाई हमले में बड़े पैमाने पर महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की आशंका है. जान लें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी करार दिया है. इसे भी पढ़ें : शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-mp-sanjay-raut-said-pm-modi-has-become-the-campaigner-of-the-kashmir-files-film/">शिवसेना

सांसद संजय राउत ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी द कश्मीर फाइल्स फिल्म के प्रचारक बन गये हैं…

आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक

हालांकि बाइडन के बयान पर रूस राष्ट्रपति कार्यालय ने कड़ी आपत्ति जताई है. यह भी जान लें कि यूक्रेन संकट के बीच छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय अदालत ने रूस को आदेश दिया कि वह यूक्रेन पर तुरंत हमला बंद करे. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/uttar-pradesh-fear-of-encounter-in-yogi-government-will-not-commit-crime-history-sheeter-reaching-the-police-station-with-written-papers/">उत्तर

प्रदेश : योगी सरकार में एनकाउंटर का खौफ, अपराध नहीं करूंगा… लिखे पेपर लिये थाने पहुंच रहे हिस्ट्रीशीटर

भारतीय न्यायाधीश ने रूस के खिलाफ वोट डाला

भारत के स्टैंड के विपरीत अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारतीय न्यायाधीश ने रूस के खिलाफ वोटिंग की है. भारत के न्यायाधीश दलवीर भंडारी ने रूस के खिलाफ वोट डाला है, बता दें कि न्यायमूर्ति भंडारी को समय-समय पर आईसीजे में नामित किया जाता रहा है.

7000 रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतारा: यूक्रेन

यूक्रेनी सेना ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने 7000 रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है. जबकि 14000 रूसी सैनिक घायल हो गये हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही