Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मोदी से की बात, मांगी मदद, उधर रूस ने की भारत की तारीफ

Advertisement
Advertisement
New Delhi : रूसी सैनिक यूक्रेन की धरती पर तबाही मचाते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि यूक्रेनी सेना उन्हें किसी भी तरह रोकने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच, एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की और अपने देश पर रूस के आक्रमण की जानकारी दी. उधर, भारत में मौजूद रूसी दूतावास ने 25 फरवरी को UNSC में मतदान में भारत की स्वतंत्र और संतुलित स्थिति की सराहना की है.

जेलेंस्की ने समर्थन देने का आग्रह किया

जेलेंस्की ने अपने ताजा ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है. हमले को नाकाम करने के उपाय की जानकारी दी. हमारी सरजमीं पर 1,00,000 से अधिक हमलावर घुस आये हैं. वह घात लगाकर इमारतों पर हमले कर रहे हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया. कहा- आइए हमले को मिलकर रोकें.

मोदी ने जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया

वहीं, प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों में किसी भी तरह से योगदान करने की भारत ने इच्छा व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी अवगत कराया. उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से और सुरक्षित रूप से निकालने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा सुविधा की मांग की.

रूस ने की भारत की तारीफ

भारत में मौजूद रूसी दूतावास ने कहा है कि 25 फरवरी को UNSC में मतदान में भारत की स्वतंत्र और संतुलित स्थिति की अत्यधिक सराहना करते हैं. रूसी दूतावास ने यह भी कहा कि विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना में, रूस यूक्रेन के आसपास की स्थिति पर भारत के साथ घनिष्ठ संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

भारत के निष्पक्ष रुख की सराहना

इस युद्ध के बीच रूस ने भारत की ओर से अब तक अपनाए गए निष्पक्ष रुख की सराहना की है. रूस ने कहा कि भारत ने पूरे मामले पर अब तक तार्किक स्टैंड अपनाया है और स्थितियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के बजाय माहौल को शांत करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें – पुलिस">https://lagatar.in/police-jawan-accused-of-raping-woman-outrage-among-villagers-road-jam/">पुलिस

जवान पर लगा महिला से दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही