Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कीव से भागे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, रूसी मीडिया का दावा

Advertisement
Advertisement
Moscow : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. दोनों देशों की तरफ से बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं. ऐसा ही एक दावा अब रूसी मीडिया की तरफ से किया गया है. उनकी मानें तो यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की राजधानी कीव से भाग गये हैं. वैसे इस दावे के मायने इसलिए ज्यादा बढ़ जाते हैं, क्योंकि शुक्रवार को ही एक संदेश जारी कर यूक्रेन के राष्ट्रपति साफ कर चुके हैं कि वे देश छोड़कर कही नहीं जाने वाले हैं. वे अंतिम सांस तक अपने देश के लिए लड़ेंगे.

सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे

जेलेंस्की ने इस बात पर भी जोर दिया था कि कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस मुश्किल समय में पूरा यूक्रेन एक साथ रूसी सेना का मजबूती के साथ सामना कर रहा है. अपने संबोधन में जेलेंस्की ने ये भी अपील की थी कि उनके देश को अभी हथियारों की जरूरत है. वे अकेले ही रूसी सेना का सामना कर रहे हैं. उन्हें अब दूसरे देशों का सहयोग चाहिए. उनके उस संबोधन के बाद फ्रांस ने जरूर हथियार और दूसरी सैन्य सामग्री देने की बात कर दी है. यूक्रेन के विदेश मंत्री का दावा है कि फ्रांस की तरफ से उन्हें जरूरी हथियार और दूसरी सैन्य सामग्री मिल सकती है.

यूक्रेन की सेना से संवाद स्थापित करना चाहते हैं पुतिन

वैसे इन हमलों के बीच रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की टेबल पर आने पर भी सहमति बनी है. यूक्रेन ने कहा था कि वो रूसी राष्ट्रपति संग बातचीत करने को तैयार है. तब रूस ने भी कहा था कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल बातचीत को आगे बढ़ा सकता है. लेकिन शनिवार फिर रुसी राष्ट्रपति का रुख बदला है, क्योंकि अब खबर है कि वे यूक्रेन सरकार की जगह यूक्रेन की सेना से संवाद स्थापित करना चाहते हैं. एक्सपर्ट्स इसे उनकी तख्तापलट वाली रणनीति मान रहे हैं. लेकिन यूक्रेन झुकने के मूड में नहीं है. उसके सैनिक जमीन पर लगातार रूसी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की तरफ से तो दावा भी हो चुका है कि अभी तक रूस के एक हजार सैनिक मारे जा चुके हैं. उनके कई लड़ाकू विमान ध्वस्त करने की बात भी कही गई है. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/rs-30-65-lakh-received-from-pm-disaster-relief-fund-for-the-treatment-of-patients-two-mps-recommended/">पीएम

आपदा राहत कोष से मरीजों के इलाज के लिए मिले 30.65 लाख रुपये, दो सांसदों ने की थी अनुशंसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही