Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उलगुलान महारैली में शामिल होने रांची पहुंचे इंडिया अलायंस के कई नेता, खराब तबीयत के कारण राहुल नहीं होंगे शामिल

फारूक, गुलाम, तेजस्वी, सुनीता केजरीवाल , मान पहुंचे रांची Ranchi :  राजधानी में आज रविवार को प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है. इस महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राजद नेता तेजस्वी यादव, जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत सिंह मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, अखिलेश यादव सहित कई नेता रांची पहुंच गये हैं. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण इस महारैली में शामिल नहीं होंगे. मध्यप्रदेश के सतना में भी राहुल गांधी की सभा स्थगित हो गयी है. कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी महारैली में शामिल होने रांची आ सकते हैं.

भाजपा को भगाओ और देश के लोकतंत्र को बचाओ : तेजस्वी यादव 

रांची एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को भगाओ और देश के लोकतंत्र को बचाओ. उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन जी का फोन आया था. इसलिए इंडिया अलायंस एकजुट होकर इस महारैली में शामिल होने आये हैं. कहा कि हेमंत सोरेन जी के साथ नाइंसाफी हुई है. उनको तंग किया जा रहा है. झारखंड की जनता भाजपा से बदला लेगी.  गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड और हेमंत सोरेन के साथ जो अन्याय हुआ है, उसका जवाब आज झारखंड की जनता केंद्र सरकार को देगी. बीजेपी के भष्टाचारियों की जमात मंच पर इक्ट्ठा होने वाले बयान पर मीर ने कहा कि देश के सारे भष्टाचारी भाजपा की ही पार्टी में हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/6af08e42-bedb-4b01-b868-fb90403c32e1.jpeg"

alt="" width="1599" height="1200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/ca918fee-10d2-45c1-ac05-2199d59d872e.jpeg"

alt="" width="1599" height="1200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/626adb71-91bf-4608-9860-255b03df7d5a.jpeg"

alt="" width="1599" height="1200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Untitled-9-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही