Search

 
 
 

रांची में ऐतिहासिक होगी उलगुलान न्याय रैली : बैद्यनाथ राम

 
21 अप्रैल को रांची में होगी उलगुलान न्याय रैली, लातेहार से 15 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे Ashish Tagore Latehar: विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि 21 अप्रैल को रांची में इंडिया गठबंधन की आयोजित उलगुलान न्याय रैली ऐतिहासिक होगी. स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने शनिवार को शुभम संदेश से बातचीत में यह बात कही. उन्होंने ने कहा कि पूरे प्रदेश से इस रैली में पांच लाख से अधिक लोग भाग लेंगे. लातेहार विधानसभा से भी 15 हजार कार्यकर्ता इस रैली में शिकरत करेगें. बैद्यनाथ राम ने आगे कहा कि यह उलगुलान न्याय रैली केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ है. केंद्र की यह सरकार सत्ता के नशे में चूर है. जनसरोकार से इस सरकार को कोई मतलब नहीं है. यह सरकार भयादोहन कर रही है और अपने फैसलों को आम आवाम पर थोप रही है. जो भी उनकी बातों को नहीं सुनता उसे झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज रही है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/temperature-reaches-43-6-degrees-in-palamu-condition-of-people-is-miserable/">पलामू

में तापमान पहुंचा 43.6 डिग्री, लोगों का हाल-बेहाल

जांच एजेंसियों का हो रहा दुरूपयोग : बैद्यनाथ राम

झामुमो विधायक ने कहा कि आज देश में सरकारी जांच एजेंसियों का खुल कर दुरूपयोग किया जा रहा है. एक सोची समझी साजिश के तहत झारखंड की कल्याणकारी व लोकप्रिय सरकार को गिराने का प्रयास किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री को जिस प्रकार साजिश कर जेल भेजा गया, उसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल पायेगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल को भी केंद्र की सरकार ने साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा. देश की जनता सब देख रही है. देश अब जान गया है कि किस प्रकार ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का गलत और बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है.

रैली में झारखंडी जनता के अधिकार की बात होगी : विधायक

विधायक ने कहा कि वर्षों तक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार और अन्याय किया है. खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड राज्य का सिर्फ दोहन किया गया है. यहां की खनिज संपदा को बेच कर केंद्र सरकार मालामाल हो रही है, लेकिन जब झारखंड सरकार अपना हिस्सा मांगती है तो केंद्र सरकार पला झाड़ लेती है. उलगुलान न्याय रैली में झारखंड के जनता के अधिकारों की बात होगी. केंद्र सरकार से हिसाब मांगा जायेगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-arrested-from-kolkata-in-fraud-of-rs-18-lakh/">धनबाद

: 18 लाख की ठगी में कोलकाता से दो गिरफ्तार

रैली के लिए किया गया जनसंपर्क

बैद्यनाथ राम ने कहा कि उलगुलान न्याय रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से रैली में भाग लेने की अपील की जा रही है. शनिवार को बालूमाथ के कई इलाकों में उन्होने खुद जनसंपर्क कर लोगों से रैली में शामिल होने का आग्रह किया. लोगों को अपार स्नेह व सहयोग मिल रहा है. जनसंपर्क अभियान में झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला सचिव समशुल होदा, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, युवा नेता अंकित पांडेय, दीपक कुमार व एश्वर्य उरांव आदि शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही