Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उलगुलान रैली होगी ऐतिहासिक, भाजपा के नापाक मंसूबे नहीं होंगे पूरे- कांग्रेस

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशन नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू अपने समर्थकों के साथ रविवार इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित महारैली में शामिल होंगे. रैली की सफलता के लिए वरिष्ठ नेताओं द्वारा बैठक एवं जनसंपर्क कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में आयोजित रैली में आम जनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं. इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद डॉ सैयद नासिर हुसैन के रांची आगमन पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-inspect-every-booth-3-times-three-election-news-including-dc-ii/">धनबाद

: हर बूथ का 3 बार निरीक्षण करें- डीसी II समेत चुनाव की तीन खबरें
कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने कहा इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित कल की रैली ऐतिहासिक रूप से सफल होगी, जो आने वाले लोकसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा हमारे लिए खुशी का विषय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सभी नेता शिरकत कर रहे हैं.कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कल की रैली न सिर्फ ऐतिहासिक होगी बल्कि भारतीय जनता पार्टी की नापाक मंसूबों को असफल करेगी. कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा सारे मतभेदों को भूल कर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कल की रैली में शामिल होगा. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-candidates-trust-opposition-leaders-more-than-their-own-party/">धनबाद

: प्रत्याशियों को अपनी पार्टी से ज्यादा विपक्षी नेताओं पर भरोसा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही