Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी को अल्टीमेटम,  जदयू ने कहा- जल्द हो सीट बंटवारा, नहीं तो यूपी में अकेले लड़ेंगे चुनाव

Advertisement
Advertisement
Patna :  बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल जेडीयू ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपने सहयोगी दल बीजेपी को सीट बंटवारे को लेकर अल्टीमेटम दिया है. उत्तर प्रदेश में चुनाव की घोषणा के बाद अब सभी राजनीतिक दल सीट बंटवारे को लेकर जोड़-तोड़ में जुटे हुए हैं. इस बीच, जदयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी  ने मंगलवार को कहा कि सभी दल अब चुनाव के लिहाज से सीट बंटवारे को लेकर अंतिम रूप देने में जुटे हैं. ऐसे में राजग में भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर पार्टी तैयारी कर चुकी है. पार्टी की इच्छा है कि यूपी के अंदर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ें, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक बात नहीं हो पाई है.

सीट बंटवारे को लेकर फैसला लेने का वक्त

त्यागी ने कहा कि चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता आरसीपी सिंह और भाजपा नेता अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत भी हुई है. अब जल्द से जल्द सीट बंटवारे को लेकर फैसला लेने का वक्त आ गया है. अगर जल्द तय नहीं हुआ तो चुनिंदा सीटों पर जदयू अकेले चुनाव लड़ेगी. इस पर कोई बात नहीं हुई तो जदयू खुद निर्णय लेगी.

सीटों पर समझौते की बातचीत आरसीपी सिंह करेंगे

बता दें कि बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भाजपा और जदयू सहित दो छोटे दल हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जदयू के नेता आरसीपी सिंह शामिल हैं. इससे पहले ललन सिंह ने कहा था कि आरसीपी सिंह ने सूचना दी है कि यूपी में बीजेपी जेडीयू के साथ गठबंधन के लिए तैयार है. ऐसे में जेडीयू ने सीटों की सूची बीजेपी को सौंप दी है. पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को सूची सौंपी गई है. सीटों पर समझौते की बातचीत भी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह करेंगे. इसे भी पढ़ें – केपटाउन">https://lagatar.in/cape-town-test-virat-scored-79-runs-indian-team-was-reduced-to-223/">केपटाउन

टेस्टः विराट ने 79 रनों की खेली पारी, भारतीय टीम 223 पर सिमटी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही