Search

 
 
 

सहकारी बैंक प्रबंधन को अल्टीमेटम, तबादला रद्द नहीं हुआ तो बेमियादी महाधरना

 
Ranchi : तबादला रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारी संघ ने राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कर्मचारी संघ ने अपनी 3 मांगों को रखते हुए कहा कि तबादला अविलंब रद्द नहीं किया गया तो 3 अगस्त से मुख्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन महाधरना दिया जाएगा. संघ के अध्यक्ष अनिल पी पन्ना ने कहा कि बैंक में बिना स्थानांतरण नीति के तबादले का खेल चल रहा है. नियम को ताक में रख कर कार्य किया जा रहा है, जो बैंक हित के विरुद्ध है.

कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का खेल चल रहा

संघ के महासचिव ने कहा कि मनमाने तरीके से कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का खेल चल रहा है. बैंक प्रबंधन अपने व्यक्तिगत हित को साधने का षडयंत्र रच रहा है. ज्ञापन देनेवालों में सुबल चंद्र मंडल, मुकेश कुमार, संजय कुमार, निखिल बंका, हीरा लाल राउत, अमित सिंह, राजीव रंजन, रजनी सिंह, पल्लवी राज, आशीष कुमार, रीता कुमारी, राजीव कुमार, नवीन सेठ, मुकेश साव, रजत कुमार एवं अन्य उपस्थित थे.

क्या हैं इनकी मांगें 

1. स्थानांतरण नीति ( ट्रांसफर पॉलिसी) के बिना किसी प्रकार का तबादला नहीं किया जाए. 2. बैंक में कर्मचारियों के शहरी और ग्रामीण पदस्थापना में उनके वेतन भत्ता में असमानता है. ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित कर्मियों को पे प्रोटेक्शन के तहत वेतन भत्ता को समान किया जाए और उसके पश्चात ही तबादला किया जाए. 3. कर्मचारियों को लंबे समय से एक भी प्रोन्नति नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. इसलिए कर्मचारियों को प्रोन्नति के पश्चात ही नियमित ( रोटेशनल) स्थानांतरण किया जाए. इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/arrested-from-delhi-for-making-lewd-remarks-against-cm-hemant-soren-on-social-media/">सीएम

हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही