Search

 
 
 

लातेहार: सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ

 
Latehar: उपायुक्त गरिमा सिंह ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन सेवा को सदर अस्पताल में चालू कर दिया गया. अब जरूरतमंद व गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है. जिसके आधार पर उनका बेहतर इलाज संभव हो सकेगा. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है. इसके लिए कई स्तरों पर कार्य किया जा रहा है. मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. अस्पताल में ही बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान उपविकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेय अंश, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव एवं डीपीएम वेद प्रकाश समेत कई चिकित्सक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/poshan-sakhi-didis-expressed-gratitude-after-meeting-cm-hemant-said-government-is-working-in-the-interest-of-the-state/">CM

हेमंत से मिल पोषण सखी दीदियों ने जताया आभार, बोली- सरकार राज्यहित में काम कर रही काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही