Search

 
 
 

उमेजा फातिमा फाउंडेशन ने ईद मिलन समारोह का किया आयोजन

 
युवा वर्ग समाज की रीढ़ होते हैं :  सुबोधकांत Ranchi :  रांची के थड़पखना में शुक्रवार देर शाम उमेजा फातिमा फाउंडेशन और आर्किड अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने महिलाओं को साड़ी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने युवाओं को शॉल देकर सम्मानित किया. मौके पर सुबोधकांत सहाय ने कहा कि युवा वर्ग समाज की रीढ़ होते हैं.  उनमें समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता होती है. युवाओं को एकजुट होकर समाज को राह दिखाने की जरुरत है.

भाईचारा, एकता और मिलजुल कर रहने का देता है संदेश - अग्रवाल  

आर्किड अस्पताल के निदेशक राज कुमार अग्रवाल ने लोगों को ईद की बधाई दी. मौके पर उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा, एकता और मिलजुल कर रहने का संदेश देता है. ईद मिलन समारोह में  प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा, थड़पखना मसजिद, मदरसा और पंचायत समिति के महासचिव मुश्ताक अहमद टिंकू, सोहेल खान, सादाब खान, मो तबरेज शम्स अरसी, फाउंडशन के अध्यक्ष इमारान खान, मो शमीम विक्की, मो इमरान अहमद अरबी, आमिर सोहेल, आमिर हबीब, गोलू, मो. सगीर हवारी, राशिद मजीद, फैसल अहमद, असर वसी, मो बेलाल, अफरीदी जावेद, तौशी, एजाज अहमद, आसिफ, वसीम, ताबिश,सहान, सैफ, मैंविश,सर्वर, आरिफ, मुन्ना सहित अन्य लोग मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही