Search

 
 
 

उमेश पाल हत्याकांड : बोले भाजपा सांसद, अतीक अहमद की गाड़ी पलट भी जाये तो कोई आश्चर्य नहीं होगा

 
Lucknow : उमेश पाल हत्याकांड के तार बाहुबली अतीक अहमद से जुड़ रहे है. बता दें कि पुलिस प्रशासन ने अतीक के परिजनों और करीबियों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी बीच कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने चौंकाने वाला बयान दिया है. सुब्रत पाठक ने बिकरू कांड के विकास दुबे की याद दिलाते हुए कहा कि अतीक अहमद की गाड़ी पलट भी सकती है. इसे भी पढ़ें : उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-ups-yogi-government-in-action-bulldozers-action-to-house-of-the-accused/">उमेश

पाल हत्याकांड : यूपी की योगी सरकार एक्शन में, आरोपियों के घर बुलडोजर चले

उमेश पाल की हत्या सीधे उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला है

सांसद सुब्रत पाठक ने ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा में रहे उमेश पाल समेत पुलिस सुरक्षाकर्मी की हत्या सीधे उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला है. याद रखो जब विकास दुबे नहीं बचा तो इन दुर्दांतों का क्या होगा, यह बताने की आवश्यकता नहीं है और अब यदि गाड़ी अतीक की भी पलट जाये तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा. उमेश पाल राजू पाल हत्याकांड में गवाह थे. इसे भी पढ़ें :  पुरुलिया">https://lagatar.in/discussion-on-extradition-to-india-of-danish-citizen-kim-davy-accused-of-dropping-arms-in-purulia/">पुरुलिया

में हथियार गिराने के आरोपी डैनिस नागरिक किम डेवी के भारत प्रत्यपर्ण की चर्चा तेज

उमेश पाल राजू पाल हत्याकांड में गवाह थे

याद करें कि प्रयागराज में शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उमेश पाल राजू पाल हत्याकांड में गवाह थे. उमेश के अपनी गाड़ी से उतरते ही अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी . इस क्रम में उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना को मात्र 44 सेकेंड में अंजाम दिया गया. उमेश की हत्या का आरोप सपा नेता अतीक अहमद पर है. पुलिस ने उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था. पुलिस ने अतीक अहमद के अलावा अतीक के भाई, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद के दो बेटों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों बेटों के साथ 14 संदिग्धों हिरासत में लिया हैं.

एक आरोपी का एनकाउंटर

इससे पहले सोमवार को उमेश पाल हत्याकांड में एक आरोपी का एनकाउंटर हुआ था. पुलिस ने धूमनगंज इलाके में स्थित नेहरू पार्क के जंगल में अरबाज को ढेर कर दिया था. उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था. मारे गए बदमाश अरबाज को पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है.

अतीक अहमद से पूछताछ होगी

गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक पर 100 क्रिमनल केस दर्ज हैं. इनमें हत्या, लूट, अपहरण, वसूली और अवैध हथियारों की डील समेत कई गंभीर आरोप हैं. खबर है कि उमेश पाल और गनर की हत्या मामले में यूपी पुलिस बाहुबली अतीक अहमद से पूछताछ करनेवाली है.

अतीक अहमद के करीबियों पर बुलडोजर चले

यूपी प्रशासन ने अतीक अहमद के करीबियों पर आज एक्शन शुरू किया है. प्रयागराज में अतीक अहमद के करीबी बिल्डर खालिद जफर के घर पर बुलडोजर चलाये जाने की सूचना है. आरोप है कि जफर के दो मंजिला भवन में ही उमेश पाल हत्याकांड के बाद शूटर, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता से मिले थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही