Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उमेश पाल हत्याकांड : सीजेएम कोर्ट ने अतीक अहमद और अशरफ को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. उधर अतीक के बेटे असद के साथ एक और शूटर के झांसी में एनकाउटंर कर दिये जाने की खबर आयी है. कोर्ट के सामने उमेश पाल हत्याकांड में अब तक हुई जांच और जया पाल का बयान रखा गया. बता दें कि सबूत और बयान को आधार बनाते हुए पुलिस ने दोनों की 14 दिन की रिमांड मांगी. दोनों तरफ की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अतीक और अशरफ की 4 दिन की पुलिस रिमांड पर मुहर लगा दी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/wpse_comments_templatebig-news-from-up-atiq-ahmeds-son-asad-shooter-mohammad-ghulam-killed-in-encounter/">BREAKING

: यूपी से आयी बड़ी खबर, अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर मोहम्मद गुलाम एनकाउंटर में ढेर

अतीक और उसके भाई को ले जा रही थी, तो उस पर जूता चलाया गया

बता दें कि रिमांड मिल जाने के बाद पुलिस जब कोर्ट से अतीक और उसके भाई को ले जा रही थी, तो उस पर जूता चलाया गया. पुलिस दोनों को तुरंत वैन में बैठा कर निकल गयी. जब सुनवाई चल रही थी, उसी समय असद के एनकाउंटर की खबर कोर्ट मे पहुंची. बेटे की मौत की खबर सुनते ही अतीक अहमद रोने लगा. कहा जा रहा है कि सात दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद अब दोनों से उमेश पाल हत्याकांड की साजिश से जुड़े सवाल पूछे जायेंगे. हालांकि जिस समय उमेश पाल की हत्या हुई थी, उस समय अतीक और अशरफ दोनों जेल में थे. इन दोनों पर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इसे भी पढ़ें :  जीतनराम">https://lagatar.in/jitan-ram-manjhi-met-amit-shah-political-excitement-increased/">जीतनराम

मांझी ने की अमित शाह से मुलाकात, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
 

वकीलों ने अतीक को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू की

आज जब सुनवाई के लिए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कोर्ट लाया गया तो वकीलों ने हो हंगामा शुरू कर दिया. वकील अतीक गंदी-गंदी गालियां देने लगे. वकील लगातार नारेबाज़ी कर रहे थे. अतीक को गालियां दी जा रही हैं. कोर्ट कैंपस के अंदर भारी भीड़ थी. वकीलों और पुलिस के बीच नोकझोक होने की भी सूचना है. कई वकीलों ने मीडियाकर्मियों के साथ भी मारपीट की. साबरमती जेल से आने के बाद नैनी जेल अतीक अहमद की तबीयत बिगड़ गयी थी. अतीक अहमद का बीपी काफी बढ़ा हुआ था. दो डॉक्टरों ने अतीक अहमद को चेकअप किया. उसे बीपी की दव दी गयी. डॉक्टरों के अनुसार बहुत गर्मी लगने की वजह से बीपी बढ़ गया है. बताया गया कि बैरक में अतीक केवल वो दो घंटे ही सो पाया. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही