Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता, गुड्डू और साबिर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Prayagraj :  उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, शूटर गुड्डू मुस्लिम और साबिर अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. एसटीएफ और पुलिस को तीनों का पता नहीं चल पा रहा है. अब इन शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम और साबिर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है. ताकि देश से बाहर नहीं जा सके. अगर ये किसी भी एयरपोर्ट पर पहुंचकर बाहर जाने की कोशिश करते हैं, तो इन्हें पकड़ा जा सके. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/people-are-liking-piyaar-very-much-in-hazaribagh-market/">हजारीबाग

के बाजार में ‘पियार’ के दीवाने हुए लोग)

शाइस्ता, गुड्डू और साबिर पुलिस को चकमा देने में सफल

बता दें कि शाइस्ता ने उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपियों को प्रयागराज छोड़ने के लिए आर्थिक मदद की थी. 19 अप्रैल को शाइस्ता और साबिर की तलाश में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में छापेमारी की गयी थी. लेकिन शाइस्ता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी थी. गुड्डू मुस्लिम और साबिर भी अलग-अलग राज्यों में भागे फिर रहे हैं. हाल ही में गुड्डू मुस्लिम का ओडिशा से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक मोहल्ले में टहलता हुआ नजर आया था. इसे भी पढ़ें : बिरसा">https://lagatar.in/eds-raid-in-birsa-munda-central-jail-cctv-footage-found/">बिरसा

मुंडा सेंट्रल जेल में ईडी की रेड, छवि रंजन से प्रेम प्रकाश की बातचीत का सीसीटीवी फुटेज किया जब्त

क्या होता है लुकआउट नोटिस

लुकआउट नोटिस को लुकआउट सर्कुलर भी कहा जाता है. यह एक सर्कुलर होता है जिसे एजेंसी के अधिकारियों द्वारा ये सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाता है कि आपराधिक मामले में नामित शख्स देश छोड़कर भाग ना सके. यह ऐसे मामलों में जारी किया जाता है जब आरोपी के विदेश भागने की आशंका हो. किसी प्रदेश के डिप्टी सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी या उससे ऊपर वाली रैंक के अधिकारियों को नोटिस जारी करने का अधिकार है. वहीं जिला मजिस्ट्रेट, एसपी, इंटरपोल ऑफिसर पर भी लुक आउट नोटिस जारी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-gujarat-titans-top-after-defeating-hyderabad-gill-washes-bowlers/">IPL

2023 : हैदराबाद को हराकर गुजरात टाइटंस टॉप पर, गिल ने गेंदबाजों को धोया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही