Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उमेश पाल हत्याकांड : बुलडोजर की रफ्तार हुई तेज, माशूक उद्दीन के मकान पर चला बुलडोजर

Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड के बाद अपराधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत पीडीए का बुलडोजर आज शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत अहमदपुर अतरौली पहुंचा, जहां माशूक उद्दीन के घर गिराने की कार्रवाई शुरू की गयी. एक अधिकारी नेयह जानकारी दी. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि माशूक उद्दीन के खिलाफ 40 -50 मुकदमे दर्ज हैं.

माशूक का संबंध माफिया डॉन अतीक अहमद से

कहा जाता है कि इसके संबंध माफिया डॉन अतीक अहमद से है . पीडीए के बुलडोजर ने आज शाम चार बजे मकान गिराने की कार्रवाई शुरू की जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी. इस काम में तीन बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन लगाई गयी है. माशूक प्रधान उर्फ माशूक उद्दीन अतीक का फाइनेंसर बताया जाता है. हालांकि वह सीधे तौर पर उमेश पाल हत्याकांड से नहीं जुड़ा है. सूत्रों के अनुसार अतीक का करीबी होने के नाते उसके खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इससे पहले खबर आयी थी कि बमबाज गुड्‌डू मुस्लिम के घर आज बुलडोजर चलेगा. इसे भी पढ़ें :  पूर्वोत्तर">https://lagatar.in/amit-shah-said-on-the-victory-in-the-northeastern-states-pm-modis-magic-is-working-congress-is-not-visible-even-through-binoculars/">पूर्वोत्तर

राज्यों में मिली जीत पर बोले अमित शाह, पीएम मोदी का जादू चल रहा है, कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिख रही

गुड्‌डू मुस्लिम उमेश पाल की हत्या में शामिल था

कहा गया था कि करबला स्थित गुड्‌डू के घर पर PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) कार्रवाई करेगा. गुड्‌डू मुस्लिम पिछले सप्ताह उमेश पाल की हत्या में शामिल था. CCTV फुटेज में नजर आया है कि गुड्‌डू मुस्लिम उमेश पाल पर बेखौफ होकर बम फेंक रहा था. वीडियो में साफ दिख रहा कि गुड्डू अपने हाथ में लिए झोले में से एक-एक कर बम निकाल रहा था और फेंके जा रहा था. इसे भी पढ़ें :  मेघालय:">https://lagatar.in/meghalaya-violence-broke-out-after-elections-many-injured-one-dead-curfew-in-sahsaniang-village/">मेघालय:

चुनाव बाद हिंसा भड़की, कई घायल, एक की मौत, सहसनियांग गांव में कर्फ्यू

सफदर का मकान बुलडोजर से ढहा दिया गया

इससे पहले कल गुरुवार को अतीक के करीबी सफदर का मकान बुलडोजर से ढहा दिया गया. PDA के अनुसार मकान का नक्शा पास नहीं था. सफदर को कई बार नोटिस भेजा गया. जवाब नहीं मिलने के बाद कार्रवाई की गयी. हालांकि सफदर ने आरोप लगाया कि मुस्लिम होने के नाते प्रशासन ने कार्रवाई की. मेरे मकान का नक्शा पास है. गैर-कानूनी तरीके से मकान गिराया गया.

जफर अहमद का 3 करोड़ का दो मंजिला मकान गिराया गया

बुधवार को अतीक के करीबी जफर अहमद के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर से गिरा दिया था. 200 वर्ग गज में बने इस आलीशान मकान की कीमत 3 करोड़ रुपए थी. इससे पहले अतीक अहमद का मकान 2020 में जब ढहाया गया था, तब जफर ने ही उसके परिवार को यहां पनाह दी थी. शाइस्ता परवीन अपने बेटों को लेकर इसी मकान में रहा करती थीं. उमेश पाल हत्याकांड के दिन शूटरों ने इसी मकान में पनाह ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही