Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उमेश पाल हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विजय उर्फ उस्मान चौधरी, पाल पर चलायी थी पहली गोली

Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है. पुलिस एनकाउंटर में मारा गया शूटर का नाम विजय उर्फ उस्मान चौधरी है. बताया जा रहा है कि उस्मान ने ही उमेश पाल को पहली गोली मारी थी. यह मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में हुई मुठभेड़ में उस्मान चौधरी को गोली लगी. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. शूटर उस्मान पर 50 हजार का इनाम था. (पढ़ें, पड़ताल">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-fire-extinguishers-are-not-being-checked-in-nursing-homes-noc-is-not-being-given/">पड़ताल

: नर्सिंग होम संचालकों ने लगा लिया अग्निशमन यंत्र, अब अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए लगा रहे चक्कर)

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था अतीक अहमद के करीबी अरबाज

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में यह दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले बीते सोमवार को पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी अरबाज का एनकाउंटर किया था. उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था. अरबाज, अतीक अहमद की गाड़ी भी चलाता था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरबाज पीपल गांव क्षेत्र में है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उस इलाके में घेराबंदी की. पुलिस को देखकर अरबाज ने फायरिंग की. पुलिस ने जवाबी फायरिंग में अरमान को ढेर कर दिया. मुठभेड़ में धूमनगंज इंस्पेक्टर के दाहिने हाथ में भी गोली लगी थी. इसे भी पढ़ें : दिन">https://lagatar.in/rajeev-arun-ekka-was-accused-during-the-day-transferred-in-the-evening/">दिन

में राजीव अरुण एक्का पर लगा आरोप, शाम को तबादला, सिब्बल के ‘जन आंदोलन’ को हेमंत का समर्थन, झारखंड को मिले 10 नए IPS, CBI-ED का हो रहा दुरूपयोग समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

24 फरवरी को प्रयागराज में हुआ था उमेश पाल का एनकाउंटर

गौरतलब है कि यूपी के प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड में उमेश पाल मुख्य गवाह था. लेकिन 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके दो गनर्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उनकी पर फायरिंग कर दी थी. राजू पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे और उसकी वर्ष 2005 में हत्या कर दी गयी थी. उमेश पाल इसी हत्याकांड के मुख्य गवाह था. राजू पाल की हत्या में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद आरोपी है और फिलहाल गुजरात में जेल में बंद है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/bjps-workshop-in-simdega-win-the-booth-the-mantra-given-to-win-the-election-2/">सिमडेगा

में बीजेपी की कार्यशाला, बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया गया मंत्र

अतीक अहमद ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

उमेश पाल की हत्या का आरोप अतीक अहमद पर लग रहा है. अतीक इन दिनों साबरमती जेल में बंद है. पुलिस को शक है कि जेल में रहते ही अतीक ने मर्डर की पूरी साजिश रची. अतीक अहमद राजूपाल हत्या कांड का मुख्य आरोपी है. इतना ही नहीं इस हत्याकांड की वजह को लेकर पुलिस की एक नई कहानी सामने आई है. अतीक अहमद ने उमेश पाल से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी. लेकिन उमेश पाल ने रंगदारी देने से मना करते हुए केस दर्ज करा दिया. इससे नाराज अतीक अहमद ने उमेश पाल की हत्या की सुपारी दे दी. इसे भी पढ़ें : द">https://lagatar.in/seminar-on-the-challenge-and-approach-to-ensuring-good-governance-in-sports/">द

चैलेंज एंड अप्रोच टू इंशियूरिंग गुड गवर्नेंस इन स्पोर्टस विषय पर हुआ सेमिनार

प्रयागराज में उमेश पाल की करोड़ों की संपत्ति है

प्रयागराज पुलिस के अनुसार धूमनगंज में उमेश पाल की करोड़ों की संपत्ति है. माफिया अतीक अहमद के इशारे पर उसके गुर्गों ने इस प्रापर्टी को कब्जा कर लिया था और एक करोड़ की रंगदारी देने को कहा. उमेश पाल को संदेशा भेजा कि या तो रंगदारी दो या फिर इस प्रापर्टी को भूल जाओ. लेकिन उमेश पाल ने रंगदारी देने से साफ मना करते हुए एफआईआर दर्ज करा दी. यह खबर जब साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद तक पहुंची तो उसने उमेश पाल की हत्या करने का फरमान सुना दिया.उमेश पाल को सूचना मिली थी कि अतीक के गुर्गे उसकी जमीन पर कब्जा रहे हैं. इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, अबूसाद, दिलीप कुशवाहा आदि उसकी जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनवा रहे हैं. उसी समय खालिद जफर ने उमेश पाल को धमकाया और अतीक की ओर से रंगदारी की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/today-holi-ray-rasiya-in-birj-read-three-news-of-koderma-together-with-jhume-shraddhalu/">आज

बिरज में होली है रे रसिया…. झुमे श्रद्धालु समेत कोडरमा की तीन खबरें एक साथ पढ़ें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही