Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UN Population Report : दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, चीन को छोड़ा पीछे

LagatarDesk : भारत ने पॉपुलेशन के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है. भारत अब दुनिया में सबसे अधिक वाला देश बन गया है. भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गयी है. एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ी है. वहीं 142.57 करोड़ के पॉपुलेशन के साथ चीन दूसरे नंबर पर खिसक गया है. दोनों देशों के बीच 29 लाख का अंतर रह गया है.   1950 के बाद यह पहली बार है, जब भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा है. यूएनएफपीए की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023 में इस बात की जानकारी सामने आयी है. इस रिपोर्ट का नाम ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज : द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ है. यह आंकड़े ‘डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स’ की श्रेणी में दिये गये हैं. (पढ़ें, गृह">https://lagatar.in/dg-adg-of-home-defense-corps-and-fire-services-department-appointed-cm-hemant-soren/">गृह

रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा विभाग के DG-ADG ने CM हेमंत सोरेन को लगाया बैच)

भारत में युवाओं की तादाद सबसे अधिक

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 25 फीसदी आबादी 0-14 साल के बीच है. इसके अलावा 18 फीसदी लोग 10 से 19 की उम्र के हैं. 26 फीसदी आबादी 10-24 साल के बीच है. वहीं 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है. भारत में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है. जबकि भारत में 65 साल से ऊपर की आबादी 7 प्रतिशत है. चीन की बात करें तो यहां 17% आबादी 0 से 14 साल के बीच, 12% आबादी 10 से 19 के बीच, 18% आबादी 10 से 24 साल के बीच, 69% आबादी 15 से 64 साल के बीच और 14% आबादी 65 से ऊपर है. चीन में 20 करोड़ लोग 65 साल से अधिक उम्र के है. चीन में ज्यादा आबादी बुजुर्गों की है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-demand-letter-handed-over-to-superintendent-engineer-regarding-electricity-problems/">कोडरमा

: बिजली की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया मांग पत्र

2.0 है भारत की कुल प्रजनन दर

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है. यहां एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है. वहीं महिलाओं का 74 साल है. UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गयी है. भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे. उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है. शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है. हम तकनीकी मामले में हर रोज नये-नये रिकॉर्ड्स बना रहे हैं. बता दें कि यह रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/action-in-atiq-ahmed-ashraf-murder-case-shahganj-inspector-including-two-sub-inspector-and-two-constables-suspended/">अतीक

अहमद-अशरफ हत्याकांड में कार्रवाई, शाहगंज इंस्पेक्टर, दो दारोगा और दो सिपाही सस्पेंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही