Search

धनबाद : मुस्लिम जायरिनों से भरी बस को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत से 94 मुस्लिम जायरिनों की बस 15 फरवरी बुधवार को मिश्रित भवन से डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालिवाल, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बस हटिया रेलवे स्टेशन तक जाएगी. बस को रवाना करने के बाद डीडीसी ने कहा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धनबाद सभी जारिनों को हटिया रेलवे स्टेशन से आज एक विशेष ट्रेन से अजमेरशरीफ, आगरा एवं फतेहपुर सिकरी ले जाया जाएगा. सभी 21 फरवरी को धनबाद लौटेंगे. जायरिनों में बलियापुर प्रखंड से 20, निरसा से 21, बाघमारा से 14, टुंडी से 11, पूर्वी टुंडी एवं कलियासोल से 7 - 7 यात्री, गोविंदपुर से छः, तोपचांची से पांच एवं एग्यारकुंड प्रखंड के 3 मुस्लिम शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp