Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: बीमार भतीजे के लिए खाना लेने निकले चाचा पर हमला, बदमाश फरार

परसुडीह थाना क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. युवक अपने बीमार भतीजे की देखभाल के लिए सदर अस्पताल में रुका हुआ था.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. युवक अपने बीमार भतीजे की देखभाल के लिए सदर अस्पताल में रुका हुआ था. बुधवार (15 जुलाई) की रात अस्पताल में भर्ती भतीजे के लिए खाना लेने निकले युवक को 3-4 बदमाशों ने घेर लिया और लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीट दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 

पीड़ित की पहचान मुसाबनी थाना क्षेत्र के लेजोबेड़ा गांव निवासी मुकरा हो के रूप में हुई है. वह वर्तमान में एल.वी.एस.एम. कॉलेज हॉस्टल में रहता है. उसका भतीजा संजय हो बीमार है और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती है. परिजन होने के नाते मुकरा अस्पताल में रहकर उसकी देखभाल कर रहा था.

Uploaded Image

पीड़ित के अनुसार, 15 जुलाई की रात करीब 10:15 बजे वह अस्पताल से पास स्थित कुण्डा भवन के पास खाना लेने गया था, जहां सब्जी और फास्ट फूड की दुकानें लगती हैं. खाना पैक कराने के बाद जैसे ही वह अस्पताल लौटने लगा, पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाश 3-4 बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और बिना किसी बात के उस पर हमला कर दिया.

 

मुकरा ने बताया कि बदमाशों ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया और फिर जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की. हमले में उसका बायां हाथ टूट गया, जबकि सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं. वारदात के बाद सभी आरोपी बाइक से करनडीह की ओर फरार हो गए.

 

घायल मुकरा किसी तरह थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. उसने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही अस्पताल आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है.

 

फिलहाल परसुडीह थाना पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही