Ranchi : रांची-चतरा सीमा पर चाचा -भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, . यह घटना रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र स्थित दामोदर नदी पर बने रेलवे पुल के पास हुई है. मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना उस समय हुई जब दोनों फुटबॉल मैच देखकर देर रात घर लौट रहे थे. मृतकों की पहचान 35 वर्षीय भुनेश्वर गंझू और 28 वर्षीय नरेश गंझू के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने में जुट गयी हा.
रांची-चतरा सीमा पर चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, टीपीसी उग्रवादियों पर संदेह
Last Updated: Sep 01, 2021 12:00 AM (IST)