Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई व दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, देश भर में ओमिक्रॉन के केस 1431 के पार

Advertisement
Advertisement
New Delhi/ Mumbai : दिल्ली और मुंबई में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 6347 नये मामले सामने आये हैं. एक शख्स ने अपनी जान भी गंवा दी है. दिल्ली में भी कोरोना की रफ्तार डराने लगी है. मामले जिस स्पीड से बढ़ रहे हैं, कहा जा रहा है कि राजधानी में जल्द और सख्त पाबंदियां लागू की जा सकती हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 2716 नये मामले सामने आये हैं. संक्रमण दर भी 3.6 प्रतिशत पर पहुंच चुका है. दूसरे कई राज्यों में भी तीसरी लहर का असर दिखने लगा है. चाहे बंगाल हो या फिर बिहार, केरल हो या फिर कर्नाटक, सभी जगह मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं. देश में ओमिक्रॉन ने भी रफ्तार पकड़ ली है. ओमिक्रॉन के मामलों के साथ-साथ कोरोना के नये केस भी बढ़ने लगे हैं. देश में ओमिक्रॉन के केस 1431 पार हो गये हैं.

मुंबई में कोरोना की खतरनाक रफ्तार

जिस स्पीड से महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में मामले बढ़ने लगे हैं, प्रशासन की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है. राज्य सरकार के एक मंत्री का बयान भी आ चुका है कि आने वाले दिनों में लॉकडाउन पर भी विचार किया जा सकता है. अभी के लिए मुंबई में 10 कंटेनमेंट जोन हैं और 157 बिल्डिंग को सील किया जा चुका है. जिस स्पीड से मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए कंटेनमेंट जोन भी बढ़ती जाएंगी और कई और बिल्डिंग भी बंद की जा सकती हैं. इस समय मुंबई में 22,334 एक्टिव मरीज हैं. राहत की बात ये है कि ज्यादातर मरीजों में अभी गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं, ऐसे में हॉस्पिटलाइजेशन ज्यादा नहीं बढ़ा है.   इसे भी पढ़ें –   बंगाल">https://lagatar.in/bengal-ministers-get-corona-infected-micro-containment-zones-will-be-built-at-11-places-in-kolkata/">बंगाल

के मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, कोलकाता में 11 जगहों पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन

ओमिक्रॉन का कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है

कल मुंबई में कोरोना के 5631 मामले सामने आए थे, ऐसे में आज फिर संक्रमित मरीजों के आंकड़े में बड़ा उछाल देखने को मिला है. कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी मुंबई में तेजी से पैर पसार रहा है. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि वहां पर ओमिक्रॉन का कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है. कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां पर ना कोई ट्रैवल हिस्ट्री देखने को मिल रही है और ना ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग संभव हो पा रही है.

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट कई गुना बढ़ गया है

दिल्ली में कोरोना ने अपनी रफ्तार बहुत तेज़ कर ली है. यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,716 नये मामले दर्ज किए गए हैं. इसी हफ्ते के अंदर, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट कई गुना बढ़ गया है. अब दिल्ली की सकारात्मकता दर 3.64% पर पहुंच चुकी है. कल दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 2.44% था. इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में 1313 केस सामने आए थे जो मई 2021 के बाद, एक दिन में सबसे ज्यादा केस थे. दिल्ली में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 483 ज्यादा केस सामने आये थे. शनिवार को दिल्ली में  2,716 नये मामले दर्ज किये गये हैं. दिल्ली में दिसंबर के पहले हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट 0.1% था, जो साल के पहले दिन बढ़कर 3.64% हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही