Search

 
 
 

बेंगाबाद में अनियंत्रित टोटो घर में घुसा, यात्री का पैरा टूटा, समेत गिरिडीह की 3 खबरें

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर-चक्रदाहा मुख्य मार्ग पर स्थित हाडोडीह गांव में बुधवार को अनियंत्रित टोटो उमाशंक गुप्ता के घर में घुस गया. दुर्घटना में टोटो पर सवार यात्री घायल हो गए. एक यात्री का पैर टूट गया है. वहीं, घर का छप्पर समेत गुख्य दरवाजे को काफी नुकसान पहुंचा है. टोटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. टोटो धरतीशरण गांव का है और चालक का नाम सिकंदर अंसारी है. चालक के पिता ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

नाबालिग के साथ छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Jamua (Giridih) : जमुआ के नवडीहा ओपी क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग किशोरी की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने गोविंदाटांड़ निवासी आरोपी प्रकाश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी प्रकाश वर्मा को जेल भेज दिया गया है.

कपिलो बनेगी आईएसओ ग्राम पंचायत, प्रकिया शुरू

[caption id="attachment_897340" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/kapilo-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कार्यक्रम में शामिल मुखिया व अन्य[/caption] Birni (Giridih) : झारखंड सरकार ने गिरिडीह जिले की कपिलो को आईएसओ ग्राम पंचायत बनाने के लिए चयन किया है. कपिलो ग्राम पंचायत सचिवालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से आए  प्रशिक्षक अशोक त्यागी और उनकी टीम ने कर्मियों, पंचायत समिति सदस्यों व ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया. उन्हें आईएसओ प्रमाणीकरण ग्राम पंचायत से संबंधित मापदंडों के बारे में बाताया गया. मुखिया मुकेश यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में पहले फेज में 31 ग्राम पंचायत का आईएसओ सर्टिफिकेशन के लिए चयन किया गया है. इसमें कपिलो पंचायत भी शामिल है. मुखिया ने निदेशक निशा उराव की कार्यशैली की भी सराहना की. मौके पर कपिलो की उपमुखिया इंदु देवी, पंचायत सचिव लक्ष्मण प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य कृति कुमारी, रोजगार सेवक मनोज रजक, सभी वार्ड सदस्य, जलसहिया सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mpl-worker-dies-after-being-hit-by-water-tanker-companys-work-halted-for-8-hours-in-protest/">धनबाद

: पानी टैंकर के धक्के से एमपीएलकर्मी की मौत, विरोध में 8 घंटे कंपनी का काम ठप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही