Search

 
 
 

पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में बेकाबू ट्रक ने आठ लोगों को रौंदा, चार की मौत

 
Bihar :  बिहार में आये दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है. ताजा मामला उत्तर बिहार का है. यहां पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी जिले में रविवार अहले सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा दिया. जिनमें से चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे छह लोगों को रौंदा

पहला सड़क हादसा बिहार के पश्चिम चंपारण में हुआ है. यहां सीरिसिया थाना क्षेत्र के भटाहा गांव के समीप गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे छह लोगों को रौंद दिया. इस सड़क हादसे में सास-बहू की मौत हो गयी. वहीं उसकी परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दो राहगीरों को भी गंभीर चोटे लगी है. घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को बंधक बना लिया.

ट्रक के रौंदने से मां और बच्चे की मौत

दूसरा सड़क हादसा सीतामढ़ी में हुआ है. यहां नगर थाना क्षेत्र के पासवान चौक के पास ट्रक के रौंदने से मां-बेटे की मौत हो गयी. महिला अपने बच्चों को लेकर डॉक्टर के पास जा रही थी. वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीटा. इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने देर से पहुंचने पर पुलिस को भी खदेड़ा. लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर थाना ले आयी. मृतक महिला और बच्चे की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली निवासी सविता देवी और उनके दो वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही