Search

 
 
 

अंडर- 14 : रांची ने गुमला को 10 विकेट से हराया

 

मोहित तिर्की बने मैन ऑफ द मैच

Latehar : जिला स्टेडियम में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर- 14 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में गुरुवार को रांची ने गुमला को 10 विकेटों से हरा दिया. गुमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29वें ओवर में मात्र 76 रनों पर ही ढेर हो गयी. टीम की ओर से हर्ष राज ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया. रांची की ओर से मोहित तिर्की ने पांच व धीरज कुमार तिर्की ने चार विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी रांची की टीम बिना किसी नुकसान के 12वें ओवर में ही मैच जीत लिया. प्रांजल अभिदी ने 35 व रूद्र कुमार ने 34 रनों का योगदान दिया. मैच के अंपायर मनोहर सिंह तथा ओमप्रकाश राय थे. जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार ने किया. मैच में बतौर पर्यवेक्षक पूर्व रणजी खिलाड़ी काजल दास उपस्थित थे. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रांची के मोहित तिर्की को मिला. मोहित को पांच हजार रुपये का चेक सौंपा गया. मौके पर लातेहार जिला किक्रेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, सदस्य दिलीप कुमार प्रसाद, शैलेश कुमार व श्रवण महली समेत कई लोग उपस्थित थे. अगला मैच 15 मार्च को लोहरदगा तथा गुमला के बीच खेला जायेगा. इसे भी पढ़ें : वसूली,">https://lagatar.in/ed-had-raided-20-locations-of-people-associated-with-amba-prasad-regarding-extortion-illegal-sand-mining-and-land-grabbing/">वसूली,

अवैध बालू खनन व जमीन पर कब्जा को लेकर ED ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर मारा था छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही