Search

 
 
 

अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट : रिद्धिमा के शतक से रांची ने कोडरमा को 278 रन से हराया

 
Ranchi/Pakur : पाकुड़ में खेले जा रहे जेएससीए विमेंस अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रांची ने कोडरमा को 278 रन के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 286 रन बनाए. रांची की रिद्धिमा गौतम ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का मन मोहा और शानदार 132 रनों की पारी खेली. टीम के लिए रागिनी ने 62 व गुरलीन ने 23 रनों का योगदान दिया. वहीं कोडरमा की सुमन को एक‌ विकेट प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें -पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-fawad-hussain-said-rahul-sahib-has-the-qualities-of-socialists-like-nehru-bjp-attacked-congress/">पाकिस्तान

: फवाद हुसैन ने कहा, राहुल साहिब में नेहरू जैसे समाजवादियों के गुण…भाजपा ने कांग्रेस पर हल्ला बोला

महज 8 रन पर सिमटी कोडरमा की टीम

जवाबी पारी में कोडरमा की पूरी टीम 6.3 ओवर में मात्र 8 पर ढेर हो गई. रांची की शानवी ने मैच में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने महज 7 रन देकर विपक्षी टीम के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रिद्धिमा को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें -अभिभावक">https://lagatar.in/taking-or-luring-a-minor-without-consent-guardian-is-equivalent-kidnapping-consent-minor-is-unimportant-high-court/">अभिभावक

के बिना सहमति नाबालिग को ले जाना या फुसलाना अपहरण के समान: झारखंड हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही