Search

 
 
 

अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन संपन्न

 
Ranchi : अंडर-15 राष्ट्रीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता-2023 में भाग लेने के लिए झारखंड अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन शनिवार को गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार में आयोजित किया गया. चयन ट्रायल में सभी जिलों से 92 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें चयनित पहलवान U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. इससे पहले प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार व झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार ने किया. सीनियर प्लेयर सह राष्ट्रीय प्रशिक्षक-राजीव रंजन (भीम), मधु तिर्की, रांची जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव अनिल यादव, अविनाश कुमार, विवेक चौधरी, राहुल कुमार, अनिकेत कुमार के साथ अन्य गणमान्य मौके पर उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/heart-check-up-camp-in-rims-280-patients-examined-on-first-day-80-will-have-free-operation/">रिम्स

में हृदय जांच शिविर : पहले दिन 280 मरीजों की हुई जांच, 80 का होगा निशुल्क ऑपरेशन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही