Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता : रांची में 13 अप्रैल को झारखंड टीम का चयन ट्रायल

Ranchi : उत्तर प्रदेश में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होनेवाली अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए  13 अप्रैल को झारखंड टीम का चयन ट्रायल रांची के गणपत राय इनडोर स्टेडियम में होगा. सब जूनियर बालक फ्री स्टाइल ,ग्रीको रोमन एवं बालिका फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से खेलगांव में होगा. इस प्रतियोगिता में 2006, 2007, एवं 2008 की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. इसके लिए खिलाड़ियों को अपने साथ पंचायत या नगर परिषद से जारी जन्म प्रमाणपत्र, पिछले क्लास का मार्क शीट,आधार कार्ड, मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा. इस चयन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी उत्तर प्रदेश में आयोजित अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न है बालक ग्रीको रोमन एवं फ्रीस्टाइल : 1-45kg, 2-48kg, 3-51kg, 4-55kg, 5-60kg, 6-65kg, 7-71kg, 8-80kg, 9-92kg व 10-110kg. बालिका भार वर्ग : 1-40kg, 2-43kg, 3-46kg, 4-49kg, 5-53kg, 6-57kg, 7-61kg, 8-65kg, 9-69kg व 10-73kg. इसे भी पढ़ें – विश्व">https://lagatar.in/workshop-organized-on-the-theme-health-for-all-on-world-health-day-presided-over-by-additional-chief-secretary/">विश्व

स्वास्थ्य दिवस पर “सभी के लिए स्वास्थ्य” थीम पर कार्यशाला का आयोजन, अपर मुख्य सचिव ने की अध्यक्षता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही