Search

अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट : सिमडेगा को हरा रांची बना चैंपियन

Ranchi : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित झारखंड अंतर जिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची ने सिमडेगा को 106 रनों से हरा दिया. दो दिवसीय फाइनल मुकाबले में रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 62 ओवरों में 245 रन बनाए. अनमोल राज ने 50, आर्यन राज ने 45, उत्तम ने 42 और प्रिंस ने 39 रन बनाए. वहीं सिमडेगा की ओर से अनुपम ने 4 और गुरुशरण ने 3 विकेट लिए. जवाब में सिमडेगा की पूरी टीम 35.5 ओवरों में 139 रन पर सिमट गई. अनुपम ने सर्वाधिक 40 रन और सचिन ने 29 रन बनाए. रांची की ओर से संतोष और मो कैफ ने शानदार गेंदबाजी की और 5-5 विकेट लिए. संतोष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. पुरस्कार वितरण जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय व सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने किया. इस अवसर पर जेएससीए कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार पुरी, जेएससीए सदस्य जय कुमार सिन्हा, मनोज यादव, शैलेन्द्र कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – यूनिवर्सिटी">https://lagatar.in/university-does-not-have-good-buildings-good-education-is-necessary-governor/">यूनिवर्सिटी

में अच्छे भवन नहीं, अच्छी पढ़ाई जरूरी : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp