Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Under-19 Women’s World Cup : भारत बना चैंपि‍यन,  इंग्‍लैंड को 7 व‍िकेट से हराया

Sports Desk : अंडर-19 भारतीय मह‍िला क्र‍िकेट टीम ने इत‍िहास रच द‍िया. पहले टी-20 वर्ल्‍ड कप का ख‍िताब भारत के नाम क‍िया. शेफाली वर्मा की कप्‍तानी में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में इंग्‍लैंड को आसानी से ....व‍िकेट से हरा द‍िया. टॉस जीतकर टीम इंड‍िया ने पहले गेंदबाजी चुनी. ज‍िसे बॉलरों ने सही साब‍ित कर द‍िया. 17.1 ओवर में 68 रन पर ही इंग्‍लैंड को ढेर कर द‍िया. 69 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत भी अच्‍छी नहीं रही. कप्‍तान शेफाली वर्मा 11 बॉल में 15 रन और उप कप्तान श्वेता सेहरावत 6 बॉल में 5 रन बनाकर आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए हनाह बेकर और ग्रेस स्रीवंस ने एक-एक विकेट लिया. इसके बाद सौम्या तिवारी और गोंगडी त्रिषा ने टीम को संभाला और आसानी से जीत द‍िला दी. दोनों ने 24-24 रन बनाए. सौम्‍या 37 बॉल में 24 रन बनाकर नाबाद रही, वहीं गोंगडी त्रिषा 29 बॉल में 24 रन बनाकर आउट हो गई. हर्षिता बासु एक बॉल खेलकर नाबाद रही. अर्चना, पार्शवी, साधू ने झटके 2-2 विकेट अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा और टिटास साधू ने 2-2 विकेट झटके. एक-एक विकेट मन्नत कश्यप, सोनम यादव और शेफाली वर्मा को मिला. एक बैटर रन आउट हुईं. इंग्लैंड के लिए रायना मैकडोनाल्ड-गे ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : गया">https://lagatar.in/gaya-police-search-operation-against-naxalites-many-weapons-including-ak-47-recovered/">गया

: नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, AK 47 सहित कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही