National News : वामपंथी पार्टियों, छात्र संगठनों से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं ने आज 23 अक्टूबर को बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास से हर हाथ में तिरंगा, हर गली जंतर-मंतर.. का नारा लगाते हुए विरोध मार्च निकाला. प्रदर्शन पीपल्स अगेंस्ट SIR(People Against SIR)गठबंधन के बैनर तले आयोजित किया गया. मार्च में शामिल लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटा कर उन पर मुकदमा दर्ज करने सहित SIR को रद्द करने की मांग कर रहे थे.
VIDEO | Delhi: "Our struggle will continue until CEC Gyanesh Kumar resigns", says CPI(M) leader Brinda Karat during 'People Against SIR' protest. https://t.co/j5QGw5xEPx
— Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2026
पीपल्स अगेंस्ट SIR गठबंधन के बैनर तले आयोजित विरोध मार्च जैसे ही बंगला साहिब से निर्वाचन आयोग और जंतर-मंतर की तरफ बढ़ा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास ही रोक दिया, इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गये.
VIDEO | Delhi: 'People Against SIR' march towards EC office begins to demand CEC Gyanesh Kumar's resignation. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) #Delhi https://t.co/bo3sqOPf3J
— Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2026
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मार्च को देखते हुए आज दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक के लिए Traffic Advisoryजारी की है. पुलिस ने बंगला साहिब गुरुद्वारा, कनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट और जंतर-मंतर के आसपास के रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.