Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कैम्प लगाकर 200 मरीजों का इलाज,दवा भी दी गयी

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa : गढ़वा जिले के भंडरिया थाना के प्रांगण में गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा की मौजूदगी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में विभिन्न गांव से आये करीब 200 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया और दवा भी दी गयी. सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के द्वारा करायी गयी. मेडिकल कैंप में रांची रिम्स के डॉक्टर  दीपा मिश्रा, सोनू कुमार, राजीव रंजन दास ने मरीजों को जांच कर इलाज किया.कैम्प में मौजूद डॉक्टर दीपा मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अनेक बीमारी से ग्रसित हैं. उन्हें अपनी बीमारी के बारे में कुछ जानकारी भी नहीं  है . इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/female-passenger-misbehaved-in-a-bus-going-to-jamtara-angry-villagers-created-ruckus/">जामताड़ा

जा रही बस में महिला यात्री से दुर्व्यवहार, गुस्‍साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

जानकारी के अभाव में समुचित इलाज नहीं

जांच के बाद बहुत सी बीमारी पकड़ में आ रही है. कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर, शूगर की बीमारी है, परंतु जानकारी के अभाव में उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था.उन्होंने कहा कि इस कैंप में दर्द ,बुखार, सर्दी ,खांसी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे थे.इस कैंप में इलाज करा कर लौट रही महिलाओं के चेहरे पर काफी खुशी देखी गयी. मरीजों का कहना है कि उन्हें इसी कैम्प में उनकी बीमारी की जांच भी की गयी और दवा भी दी गयी. इस मौके पर गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा, भंडरिया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत ,भंडरिया मुखिया सुशीला केरकेट्टा, मदगडी मुखिया प्रमिला देवी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही