Search

 
 
 

डॉ विद्यापति के नेतृत्व में टीम करेगी रिम्स मारपीट घटना की जांच

 
  • छह सदस्यीय अनुशासनात्मक कमेटी गठित
  • इनमें डॉ शिव प्रिये, डॉ शीतल मलुआ, डॉ मनोज कुमार और डॉ बेला रोज एक्का शामिल
Ranchi : रिम्स में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हुए मारपीट की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण हो गया था. मामले को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने 19 जुलाई को एमबीबीएस/ बीडीएस की कक्षाओं को रद्द करते हुए 20 जुलाई को हॉस्टल खाली करवा दिया है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए निदेशक डॉ आरके गुप्ता ने छह सदस्यीय अनुशासनात्मक कमिटी का गठन किया है. डीन एकेडमिक डॉ विद्यापति की अध्यक्षता में घटना की जांच की जाएगी. वहीं कमेटी में डीन छात्र कल्याण डॉ शिव प्रिये, सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ शीतल मलुआ, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ मनोज कुमार और बायोकेमेस्ट्री विभाग की एचओडी डॉ बेला रोज एक्का, डेंटल के एचओडी डॉ एन सिंह समिति में शामिल हैं. कमेटी के सदस्य को जल्द ही मामले की जांच कर रिपोर्ट निदेशक को सौंपने का निर्देश दिया गया है. जिसके बाद रिम्स प्रबंधन द्वारा घटना में शामिल छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें – डोमिसाइल">https://lagatar.in/opposition-to-domicile-said-1932-is-not-acceptable-november-15-2000-should-be-the-basis-of-locality/">डोमिसाइल

विरोधी पक्ष ने कहा- 1932 मंजूर नहीं, 15 नवंबर 2000 ही हो स्थानीयता का आधार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही