Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर अंडरपास 7 दिन में शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321823&action=edit">(Dhanbad)

रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर अंडरपास बनकर लगभग तैयार हो गया है. सिर्फ रंग-रोगन व लाइटिंग का काम बाकी है. 9.30 करोड़ रुपए की लागत से बना अंडरपास 7 दिन बाद शुरू हो जाएगा. इससे श्रमिक चौक से बैंक मोड़ तक लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकेगी. स्‍टेशन से रेलवे अंडरपास तक सड़क बनाने का काम पूरा हो गया है. धनबाद डिवीजन के डीआरएम आशीष बंसल ने 31 मई की शाम अंडरपास का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि अंडरपास में रंग-रोगन, लाईट और छोटे-मोटे काम बाकी रह गए हैं. जल्‍द ही इन्‍हें भी पूरा कर लिया जाएगा. सात दिन बाद अंडरपास को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. अंडरपास शुरू होने से झरिया, सिंदरी, पुटकी, कतरास, भूदा, मनईटांड़, बरमसि‍या, जोड़ा फाटक, मट‍कुरिया के वाहनों को गया पुल, श्रमिक चौक होकर स्‍टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी. ये वाहन बैंक मोड़ से पुराना बाजार डीएवी स्‍कूल के बगल वाली सड़क से सीधे स्‍टेशन के दक्षिणी छोर पहुंचेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321870&action=edit">धनबाद

: अवैध खदानों में न जाएं, ये आपकी जान ले सकती हैं- डालसा सचिव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही