Search

 
 
 

आतंकवाद को मोदी से बेहतर समझता हूं : राहुल

 
Belgavi (Karnataka) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंकवाद को लेकर उनकी पार्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए हमले के बाद पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि आतंकवादियों ने उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या की थी. ऐसे में वह आतंकवाद को प्रधानमंत्री मोदी से बेहतर समझते हैं. उन्होंने यहां चुनावी सभा में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को ‘बहाने बनाने’ के बजाय कर्नाटक के युवाओं को यह बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में ‘40 प्रतिशत कमीशन’ के खिलाफ क्या किया? राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री आतंकवाद की बात करते हैं. उनसे बेहतर मैं आतंकवाद को समझता हूं. मेरे परिवार के लोगों को आतंकवादियों ने मारा है, मेरी दादी को मारा, मेरे पिता को मारा है. आतंकवाद क्या होता है, क्या करता है? इस बात को प्रधानमंत्री से बेहतर मैं समझता हूं. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर जारी विवाद का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि वह समाज को तहस-नहस करने वाली ‘आतंकी प्रवृत्ति’ के साथ खड़ी नजर आ रही है.

भाजपा ने कर्नाटक में चोरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, पिछले तीन वर्षों में भाजपा ने कर्नाटक में चोरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शायद देश की सबसे भ्रष्ट सरकार कर्नाटक की भाजपा सरकार है. ठेकेदारों के संघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है. आज तक प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, प्रधानमंत्री कर्नाटक में आते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के बारे में एक शब्द नहीं बोलते. राहुल गांधी ने सवाल किया, गैस सिलेंडर पहले 400 रुपये का था, अब 1100 रुपये का हो गया है. प्रधानमंत्री जी ने इसके बारे में क्या किया? पेट्रोल पहले 60 रुपये प्रति लीटर था, अब 100 रुपये प्रति लीटर हो गया है, इसके बारे में क्या किया? महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री ने क्या किया?

भाजपा के लोग सरकार ‘चुराने’ का प्रयास करेंगे

उन्होंने कहा, इस बार हम क्रांतिकारी कार्य करने जा रहे हैं. राहुल गांधी के मुताबिक, कांग्रेस ने जिन पांच चुनावी गांरटी की बात है, सरकार में आने के पहले दिन ही इन पर काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने लोगों का आह्वान किया, भाजपा को 40 नंबर अच्छा लगता है. पिछले तीन साल उन्होंने 40 प्रतिशत की बात रोज आपको सुनाई. चुनाव में आप भी उनको 40 प्रतिशत याद दिलाएं और 40 सीटें दें. कांग्रेस को कम से कम 150 सीट जितानी है, क्योंकि अगर 150 सीट नहीं आई, तो भाजपा के लोग सरकार ‘चुराने’ का प्रयास करेंगे.
इसे भी पढ़ें – किंग">https://lagatar.in/coronation-of-king-charles-iii-and-queen-camilla-charles-said-i-have-come-to-serve-not-to-rule/">किंग

चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की हुई ताजपोशी, चार्ल्स बोले- राज करने नहीं, सेवा करने आया हूं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही