Ranchi: रामकृपाल कंस्ट्रक्शन व उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर सर्वे के दौरान अब तक 300 करोड़ रुपये की अघोषित आमदनी का पता लगा है. जांच पड़ताल के दौरान मोबाइल में हवाला से संबंधित चैट भी मिले हैं. आयकर विभाग द्वारा 30 जुलाई को शुरू किया गया सर्वे तीसरे दिन भी जारी है.
आयकर विभाग द्वारा जारी सर्वे के दौरान अब तक 300 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया जा चुका है. एक से दूसरी कंपनी में पैसा ट्रांसफर कर 50 करोड़ रुपये का कैश जेनरेट किया गया है. साथ ही 200 करोड़ रुपये का नकद खर्च दिखाया गया है. लेकिन कंपनी से जुड़े लोग नकद 200 करोड़ रुपये के खर्ची का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं. डिजिटल डिवाइस में हवाले से मिले चैट के मामले में आगे की जांच जारी है.
सर्वे के दौरान और भी कई तरह की वित्तीय अनियमितताएं मिली है. फिलहाल सभी बिंदुओं पर आगे की जांच जारी है. रामकृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड व उससे जुड़ी कंपनियों के पांच ठिकानों पर जारी सर्वे में विभाग के 150 अधिकारी लगे हुए हैं. इस अधिकारियों द्वारा सर्वे के दौरान कंपनी की व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज में वर्णित आय-व्यय के ब्योरे की जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment