Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीनदयाल ग्रामीण कौशल्य योजना का लाभ उठायें बेरोजगार : जिप अध्यक्ष

Latehar:  शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में दीनदयाल ग्रामीण कौशल्य योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष अनिता देवी, आईटीडीए निदेशक विन्देश्वरी ततमा व अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने दीनदयाल ग्रामीण कौशल्य योजना का लाभ उठाने की अपील की. उन्होने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण युवक व युवतियों को कौशल प्रशिक्षण दे कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाता है. विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है और प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्था के द्वारा प्रशिक्षुओं को रोजगार दिलाने के लिए भी सहयोग किया जाता है. इसे भी पढ़ें :लेवी">https://lagatar.in/two-maoists-of-tspc-arrested-with-rs-50000-levy/">लेवी

के 50 हजार रुपये के साथ टीएसपीसी के दो नक्‍सली गिरफ्तार

मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत 25 लाख रूपये तक का ऋण

वहीं उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा स्किल के अभाव में युवक व युवतियां रोजगार नहीं प्राप्त कर पाते हैं. उनके लिए यह योजना हितकारी है. वहीं बिंदेश्वरी ततमा ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी दी. बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग को स्वरोजगार के लिए 25 लाख रूपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है. कार्यशाला में जेएसएलपी डीपीएम संतोष कुमार व प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव अमित कुमार ने दीनदयाल उपाध्याय कौशल्य योजना की जानकारी दी. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दीपाली भगत, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत व जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/national-president-of-congress-obc-captain-ajay-yadav-asked-9-questions-to-the-modi-government/">कांग्रेस

ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने मोदी सरकार से पूछे 9 सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही